प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पश्चिम बंगाल में PM मोदी बोले - TMC की दुर्गति..

'किसान बेहाल हैं, मालदा पर TMC की दुर्गति..' पश्चिम बंगाल में बोले PM मोदी

PM Modi : पीएम मोदी ने मालदा टाउन से कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया. उन्होंने शनिवार को कहा कि बीते 11 वर्षों में जूट के समर्थन मूल्य में..

किसान बेहाल हैं मालदा पर tmc की दुर्गति पश्चिम बंगाल में बोले pm मोदी

'किसान बेहाल हैं, मालदा पर TMC की दुर्गति..' पश्चिम बंगाल में बोले PM मोदी |

PM Modi : पीएम मोदी ने मालदा टाउन से कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया. उन्होंने शनिवार को कहा कि बीते 11 वर्षों में जूट के समर्थन मूल्य में अभूतपूर्व वृद्धि की गई है. 2014 से पहले जब TMC वाले दिल्ली में केंद्र की सरकार चलवाते थे, तब जूट का समर्थन मूल्य 2,400 रुपये था, आज यह 5,500 रुपये से भी अधिक है. भाजपा की केंद्र सरकार के प्रयासों के कारण जूट किसानों को ज्यादा पैसा भी मिला है.

पीएम मोदी ने कहा कि आप यहां भाजपा सरकार बनाइए, हम मालदा का और पश्चिम बंगाल का पुराना गौरव फिर लौटाएंगे. यहां जब भाजपा आएगी तो मालदा के किसानों के लिए नए अवसर लेकर आएगी. बाढ़ राहत के नाम पर कैसा खेल हुआ है? वह आप बेहतर जानते हैं. मैं कुछ दिन पहले ही मीडिया में यहां मालदा में बाढ़ राहत की CAG रिपोर्ट देख रहा था. 

बाढ़ राहत का पैसा नहीं दिया गया : PM मोदी 

पीएम मोदी ने कहा कि यह बहुत महत्वपूर्ण दस्तावेज़ है. आपको बाढ़ राहत का पैसा नहीं दिया गया, लेकिन TMC के चहेतों के खातों में 40-40 बार बाढ़ राहत का पैसा भेजा गया, कितने ऐसे लोगों को लाखों रुपये बांट दिए गए? जो इसके हकदार नहीं थे. मालदा की धरती से मैं डंके की चोट पर कह रहा हूं कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनते ही TMC के ऐसे सारे काले कारनामे बंद किए जाएंगे.

उन्होंने कहा कि मैं आज मालदा में आपसे आपकी पीड़ा भी साझा करने आया हूं. यहां न फैक्ट्रियां लग रही हैं, न किसानों को कोई सुविधा मिल रही है. मालदा-मुर्शिदाबाद से किसानों को रोज़ी-रोटी के लिए पलायन करना पड़ता है. किसान बेहाल हैं. मालदा पर TMC की दुर्गति उसके भ्रष्टाचार की दोहरी मार पड़ रही है.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/indian-army-chief-said-any-kind-of-support-from-pakistan-will-be-given/104749

Related to this topic: