प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

24 वें भारत-रूस वार्षिक सम्मेलन के लिए...

24 वें भारत-रूस वार्षिक सम्मेलन के लिए पीएम मोदी को न्योता

24th India-Russia Annual Summit : नई दिल्ली। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अगले साल रूस में होने वाले भारत–रूस सालाना 24 वें शिखर सम्मेलन में शामिल..

24 वें भारत-रूस वार्षिक सम्मेलन के लिए पीएम मोदी को न्योता

24 वें भारत-रूस वार्षिक सम्मेलन के लिए पीएम मोदी को न्योता |

24th India-Russia Annual Summit : नई दिल्ली। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अगले साल रूस में होने वाले भारत–रूस सालाना 24 वें शिखर सम्मेलन में शामिल होने का न्योता दिया है। यह सालाना समिट दोनों देशों के बीच लंबे समय से जारी रणनीतिक संवाद का सबसे अहम मंच माना जाता है। पुतिन का यह न्योता इस बात का संकेत है कि मॉस्को चाहता है कि आने वाले वर्षों में भी उच्च-स्तरीय साझेदारी और नियमित नेतृत्व-स्तरीय संपर्क जारी रहे। पुतिन ने साफ कहा है कि उन्हें इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति की प्रतीक्षा रहेगी, क्योंकि इससे द्विपक्षीय रिश्तों को आगे बढ़ाने का नया अवसर मिलेगा।

23 वें सालाना भारत-रूस शिखर सम्मेलन के बाद जारी संयुक्त बयान में येकटरीनबर्ग और कजन में भारतीय वाणिज्य दूतावास की स्थापना का दोनों नेताओं ने स्वागत किया। उन्होंने उम्मीद व्यक्त की कि ये वाणिज्य दूतावास जल्द कार्य शुरू कर देंगे। इससे दोनों देशों के बीच अंतरक्षेत्रीय सहयोग, व्यापार और आर्थिक संबंध तथा लोगों के बीच संबंध और मजबूत होंगे।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-presents-gift-to-russian-president-putin/100113

PM Modi Gift to Russian President : पीएम मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को उपहार दिया। पीएम मोदी ने रूसी भाषा में श्रीमद्भागवद्गीता भेंट किया, जिसका अनुवाद रूसी भाषा में है। 

Related to this topic: