प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना...

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना, कहा - 'कांग्रेस खुलकर घुसपैठियों का बचाव कर रही...'

असम। पीएम मोदी ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस अब खुलकर अवैध कब्जे के पक्ष में आ गई है। कांग्रेस खुलकर...

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना कहा -  कांग्रेस खुलकर घुसपैठियों का बचाव कर रही

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना, कहा - 'कांग्रेस खुलकर घुसपैठियों का बचाव कर रही...' |

असम। पीएम मोदी ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस अब खुलकर अवैध कब्जे के पक्ष में आ गई है। कांग्रेस खुलकर घुसपैठियों का बचाव कर रही है, इसलिए आपका एक वोट असम की सुरक्षा तय करेगा। वे बिश्वनाथ में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि एक तरफ भाजपा सरकार घुसपैठियों से अवैध कब्जा छुड़ा रही है और यहां की संतानों को भूमि के अधिकार दे रही है। मिशन वसुंधरा के तहत 23 लाख से अधिक असम के मूल निवासी भूमि के मालिक बने हैं। ये जनजातीय समाज के लिए, SC कम्यूनिटी के परिवारों के लिए बहुत बड़ा सुरक्षा कवच बन रहा है। यही सच्चा सामाजिक न्याय है, यही बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान का सम्मान है.

पीएम मोदी ने कहा कि असम की जनता भारत रत्न भूपेन हजारिका का अपमान भी नहीं भूल सकती। भाजपा-NDA सरकार ने महान भूपेन हजारिका जी को भारत रत्न दिया, लेकिन कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष ने इसका उपहास उड़ाया, मजाक उड़ाई। हमने तो कांग्रेस के भी उन नेताओं का सम्मान किया, जिन्होंने असम और देश के लिए अपना योगदान दिया, लेकिन, कांग्रेस अपने नेताओं को भी भूला देती है।

'भाजपा-NDA को पूरे देश में समर्थन'

पीएम मोदी ने कहा कि आज में कनकलता बरुआ को भी याद करूंगा। आजादी की लड़ाई में 17 साल की एक बेटी सीने पर गोली खाती है लेकिन हाथ से तिरंगा नहीं छोड़ती। ऐसे बलिदानों ने हमें आजादी दी है, लेकिन कांग्रेस ने आजादी की लड़ाई का पूरा श्रेय केवल एक शाही परिवार को दे दिया। आज भाजपा-NDA को पूरे देश में समर्थन, इसलिए भी मिल रहा है, क्योंकि भाजपा विकास भी करती है और विरासत का सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि भी सुनिश्चित करती है। 

यह भी पढे़ं : https://www.primenewsnetwork.in/state/congress-releases-list-of-candidates-for-west-bengal-assembly-elections/152818

Related to this topic: