G7 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक नेताओं के सामने पश्चिम एशिया में हुए हमले के दौरान मारे गए भारतीयों की मौत का मुद्दा उठाया।
एवियन (फ्रांस): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने G7 शिखर सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत वैश्विक नेताओं के सामने पश्चिम एशिया में हुए हमले के दौरान मारे गए भारतीयों की मौत का मुद्दा उठाया।
सभी देशों को जोड़ने वाले नाविकों की सुरक्षा हमारा दायित्व- मोदी
उन्होंने कहा कि ग्लोबल मैरीटाइम ट्रेड के जरिए सभी देशों को जोड़ने वाले नाविकों की सुरक्षा हमारा दायित्व है। हमें ये सुनिश्चित करना होगा कि समुद्री मार्ग सुरक्षित रहें, और नाविक बिना भय के अपना कार्य कर सकें। भारत इन जरूरी मुद्दों पर अपने सभी पार्टनर्स के साथ काम करने के लिए तैयार है।
होर्मुज संकट से ग्लोबल असर पर जताई चिंता
पीएम मोदी ने कहा कि दुनियाभर में चल रहे तनावों और युद्धों का स्थायी समाधान डायलॉग, डिप्लोमेसी और अंतरराष्ट्रीय सहयोग से ही संभव है। साथ ही होर्मुज स्ट्रेट संकट के कारण समुद्री व्यापार में आई रुकावटों से ग्लोबल इकॉनमी पर पड़ने वाले असर पर चिंता जताई।
पश्चिम एशिया में शांति की कोशिशों का किया स्वागत
आउटरीच सेशन को संबोधित करते हुए PM मोदी ने पश्चिम एशिया में शांति की कोशिशों का स्वागत किया। ईरान-US शांति समझौते का ज़िक्र करते हुए उन्होंने संघर्ष के मानवीय और आर्थिक नतीजों पर भी ज़ोर दिया।
बातचीत, डिप्लोमेसी और सहयोग से तनाव और संघर्षों का हल
उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल पार्टनरशिप और ग्लोबल एकजुटता तभी काम की होगी, जब देश आम चुनौतियों से निपटने के लिए मिलकर काम करेंगे। भारत का मानना है कि दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में तनाव और संघर्षों का हल सिर्फ़ बातचीत, डिप्लोमेसी और इंटरनेशनल सहयोग से ही मिल सकता है।