प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: धामी सरकार का डिजिटल क्रांति पर जोर, ई-गवर्नेंस से भ्रष्टाचार पर लगा अंकुश, अब घर बैठे मिलेंगी सरकारी सेवाएं
  • प्रदेश में UCC लागू होने के एक साल पूरे होने पर 27 जनवरी को मनाया जाएगा UCC दिवस, देहरादून में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन, मुख्यमंत्री धामी भी होंगे शामिल
  • ज्योतिर्मठ: चार धाम यात्रा के शीतकालीन गद्दी स्थलों सहित पंच बदरी के देव मंदिरों में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की बढ़ोतरी हुई दर्ज
  • रुड़की: ठंड में सड़कों पर उतरे राज्यमंत्री विनय रोहिला, शीतकालीन व्यवस्थाओं का लिया जायजा, चौराहों पर अलाव की व्यवस्थाओं लिया जायजा
  • ग्रेटर नोएडा: इंजीनियर युवराज की कार बरामद, पूरी तरह क्षतिग्रस्त मिली मृतक इंजीनियर की गाड़ी
  • मेरठ में शॉर्ट सर्किट से मूर्ति के कारखाने में लगी आग, लाखों का माल जलकर हुआ खाक, फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया
  • हरदोई में दो पक्षों में जमकर हुआ विवाद, घर में घुसकर जानलेवा हमला और तोड़फोड़ की गई, पुलिस की जांच में जुटी
  • अमरोहा में 18 साल के युवक ने लगाई फांसी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामले की जांच में जुटी पुलिस
  • यूपी में TET-TGT, PGT एग्जाम की नई तारीखों का ऐलान, UPESSC ने कैलेंडर किया जारी, अप्रैल से जुलाई के बीच होंगी परीक्षाएं

बुद्ध अवशेष प्रदर्शनी के उद्घाटन पर बोले PM मोदी

'मैंने इस ऐतिहासिक प्रदर्शनी को देखा', बुद्ध अवशेष प्रदर्शनी के उद्घाटन पर बोले PM मोदी

PM Modi : पीएम मोदी ने शनिवार को राय पिथौरा सांस्कृतिक परिसर में भगवान बुद्ध से जुड़े पवित्र पिपरहवा अवशेषों की भव्यअंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी..

मैंने इस ऐतिहासिक प्रदर्शनी को देखा बुद्ध अवशेष प्रदर्शनी के उद्घाटन पर बोले pm मोदी

बुद्ध अवशेष प्रदर्शनी के उद्घाटन पर बोले PM मोदी |

PM Modi : पीएम मोदी ने शनिवार को राय पिथौरा सांस्कृतिक परिसर में भगवान बुद्ध से जुड़े पवित्र पिपरहवा अवशेषों की भव्य अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी 'द लाइट एंड द लोटस रेलिक्स ऑफ द अवेकन्ड वन' का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि यहां आने से पहले मैंने इस ऐतिहासिक प्रदर्शनी को देखा. भगवान बुद्ध के पवित्र रेलिक्स को अपने बीच पाकर हम सभी धन्य हैं.

पीएम मोदी ने कहा कि इनका भारत से बाहर जाना और लौट कर फिर भारत आना ये दोनों ही पड़ाव अपने आप में बहुत बड़ा सबक है. सबक ये है कि गुलामी सिर्फ आर्थिक और राजनीतिक नहीं होती. गुलामी हमारी विरासत को भी तबाह कर देती है. भगवान बुद्ध के पवित्र रेलिक्स के साथ भी यही हुआ. इन्हें भारत से छीना गया.

height=668

पीएम मोदी ने कहा कि लगभग 125 साल तक ये देश से बाहर ही रहे. भगवान बुद्ध का ज्ञान, उनका दिखाया मार्ग पूरी मानवता के लिए है. ये समय में बंधा हुआ नहीं है. 

'भगवान बुद्ध का मेरे जीवन में बहुत ही गहरा स्थान'

उन्होंने कहा कि मेरे लिए भी सौभाग्य है कि 2026 का मेरा पहला सार्वजनिक कार्यक्रम भगवान बुद्ध के चरणों से शुरू हो रहा है. मेरी कामना है कि भगवान बुद्ध के आशीर्वाद से 2026 दुनिया के लिए शांति, समृद्धि और सद्भाव का नया दौर लेकर आए. मैं खुद को बहुत भाग्यशाली समझता हूं, क्योंकि भगवान बुद्ध का मेरे जीवन में बहुत ही गहरा स्थान रहा है. मेरा जन्म जिस वडनगर में हुआ, वो बौद्ध शिक्षा का बहुत बड़ा केंद्र था. जिस भूमि पर भगवान बुद्ध ने अपने प्रथम उपदेश दिए, सारनाथ आज मेरी कर्मभूमि है.

height=668प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब मैं सरकार के दायित्वों से दूर था, तब भी मैं एक तीर्थयात्री के रूप में बौद्ध तीर्थस्थलों की यात्रा करता रहता था. प्रधानमंत्री के रूप में तो मुझे दुनियाभर में बौद्ध तीर्थों में जाने का सौभाग्य मिला है. पवित्र मायादेवी मंदिर में नतमस्तक होना, अपने आप में अद्भुत अनुभव था. जापान में तो-जी मंदिर और किंकाकु-जी में मैंने महसूस किया कि बुद्ध का संदेश समय की सीमाओं से आगे है.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/usa-parliamentarian-write-umar-khalid/103379

Related to this topic: