भोपाल। राहुल गांधी ने मंगलवार को आयोजित 'किसान महा चौपाल' में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि...
भोपाल। राहुल गांधी ने मंगलवार को आयोजित 'किसान महा चौपाल' में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब चीन को जवाब देने का वक्त आया तब पीएम मोदी गायब हो गए.
उन्होंने पूर्व आर्मी चीफ किताब का जिक्र करते हुए कहा कि पूर्व आर्मी चीफ जनरल MM नरवणे (सेवानिवृत्त) ने एक किताब लिखी जिसमें बताया कि जब चीनी टैंक भारतीय सीमा में घुस रहे थे तो उन्होंने आदेश के लिए राजनाथ सिंह को फोन किया, लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। अजीत डोभाल और एस जयशंकर ने भी जवाब नहीं दिया. युद्ध का फैसला प्रधानमंत्री करते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री ने जवाब नहीं दिया, वे अपने कमरे में छिप गए और आर्मी चीफ से कहा कि वे जो ठीक समझें करें. आर्मी चीफ ने लिखा कि उस दिन भारत सरकार ने उन्हें अकेला छोड़ दिया था.
'लोकसभा में बोलने नहीं दिया गया'
उन्होंने कहा कि लोकसभा में मेरे भाषण खत्म होते ही शाम को प्रधानमंत्री चले गए. बिना राजनाथ सिंह, बिना शिवराज, बिना गडकरी यानि अपनी कैबिनेट से पूछे बिना उसी दिन शाम को नरेंद्र मोदी ने ट्रंप को फोन लगाया, ये बात ट्रंप ने ट्वीट कर कही है कि हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री ने मुझे फोन किया और कह दिया कि यूएस-इंडिया डील को साइन करने को मैं तैयार हूं. मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि चार महीने डील रूकी हुई थी. लोकसभा से मोदी जी भागकर गए अगले दिन झूठा बहाना बनाया कि कांग्रेस पार्टी की महिलाएं उन पर हमला करने वाली थी. सच्चाई है कि प्रधानमंत्री संसद में खड़े नहीं हो पाए और फिर सीधा ट्रंप को फोन लगा दिया.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/nuclear-arms-control-agreement-between-america-and-russia-ends/132101