प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

टैरिफ पर US कोर्ट का आया फैसला तो...

टैरिफ पर US कोर्ट का आया फैसला तो राहुल गांधी बोले - पीएम मोदी फिर से सरेंडर कर देंगे

Rahul Gandhi on PM Modi : डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ को लेकर अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने इसे अवैध करार दिया है. यह मुद्दा भारत...

टैरिफ पर us कोर्ट का आया फैसला तो राहुल गांधी बोले - पीएम मोदी फिर से सरेंडर कर देंगे

टैरिफ पर US कोर्ट का आया फैसला तो राहुल गांधी बोले - पीएम मोदी फिर से सरेंडर कर देंगे |

Rahul Gandhi on PM Modi : अमेरिका की कोर्ट ने टैरिफ को अवैध करार दिया है. यह मुद्दा भारत की सियासत में भी गरमाया हुआ है. राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा. राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील में देश के हितों से समझौता किया गया है.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री ने समझौता कर लिया है, उनका धोखा अब सामने आ गया है. वह दोबारा बातचीत नहीं कर सकते, वे फिर से सरेंडर कर देंगे. 

7 फरवरी को भारत - अमेरिका ट्रेड डील का हुआ था ऐलान 

ट्रेड डील और टैरिफ के मुद्दे पर विपक्ष लगातार सरकार को घेर रहा है. बजट सत्र के दौरान भी इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तकरार देखने को मिली थी. लंबे समय से भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत हो रही थी. कई सेक्टरों पर बात नहीं बन पा रही थी.

फरवरी में दोनों के बीच बातचीत सफल रही. 7 फरवरी को समझौते का ऐलान हो गया. इस समझौते के मुताबिक, अमेरिका में जीरो टैरिफ पर भारत को कृषि उत्पाद निर्यात करने की अनुमति दी गई, वहीं भारत में अमेरिकी कृषि उत्पादों को भी कुछ छूट दी गई. इसके साथ ही सरकार ने दावा किया कि किसानों और डेयरी क्षेत्र के हितों को ध्यान में रखा गया है. कोई समझौता नहीं किया गया है. 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/nuclear-arms-control-agreement-between-america-and-russia-ends/132101

Related to this topic: