केरलम। राहुल गांधी ने शनिवार को अलप्पुझा में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने भाजपा RSS और CPI(M) पर जमकर निशाना साधा...
केरलम। राहुल गांधी ने शनिवार को अलप्पुझा में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने भाजपा RSS और CPI(M) पर जमकर निशाना साधा. राहुल गांधी ने कहा कि केरलम में सभी लोग देख सकते हैं कि केरलम में भाजपा, RSS और CPI(M) के बीच एक रिश्ता है. लेफ्ट फ्रंट के ज्यादातर नेता यह बात समझते हैं, लेफ्ट फ्रंट में दो तरह के नेता हैं, जो अवसरवादी नेता हैं, जो सत्ता में आना चाहते हैं.
राहुल गांधी ने कहा कि वे सत्ता में आने के लिए कुछ भी करेंगे और दूसरी तरफ वे नेता हैं, जो अवसरवादी नहीं हैं, जिन्होंने कई साल एक विचाराधारा के लिए काम किया और आज उन्हें ठगा हुआ महसूस हो रहा है. प्रधानमंत्री हर दिन मुझ पर और कांग्रेस पार्टी पर हमला करते हैं, लेकिन वो केरल के मुख्यमंत्री या उनकी सरकार पर हमला क्यों नहीं करते? वो मुख्यमंत्री की रक्षा करना चाहते हैं, क्योंकि नरेंद्र मोदी जानते हैं कि एलडीएफ उन्हें कभी चुनौती नहीं देगा.
"चुनाव के बाद लेफ्ट फ्रंट के पास कुछ नहीं बचेगा"
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि "मैंने दो दशकों से ज्यादा समय राजनीति में बिताया है और इससे मुझे कुछ अनुभव और समझ मिली है. एक बात जो मैंने देखी है और शायद आपने भी देखी होगी, वो ये है कि जब कोई व्यक्ति बहुत लंबे समय तक सत्ता में बना रहता है तो क्या होता है? अचानक एक व्यक्ति सोचने लगता है कि शक्ति उन्हीं के पास है. ये उन्हें अहंकारी बना देता है और जनता के साथ उनका रिश्ता टूट जाता है. यही मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के साथ हुआ है. ये उन लोगों के उदाहरण हैं, जो सत्ता के नशे में चूर हो गए हैं."
राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव के बाद लेफ्ट फ्रंट के पास कुछ नहीं बचेगा. उनकी नीतियां अब लेफ्ट की नहीं है. लेफ्ट के कार्यकर्ताओं को जो बात सबसे ज्यादा परेशान कर रही है. वह यह है कि आज कोई छिपा हुआ हाथ है, जो लेफ्ट सरकार चला रहा है. छिपा हुआ हाथ सांप्रदायिक है, वह भारत के संविधान को नहीं मानता, यह भारत के लोगों को बांटता है, भारत के लोगों पर हमला करता है, भारत के लोगों को अपमानित करता है.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/congress-releases-list-of-candidates-for-west-bengal-assembly-elections/152818