प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

वीडियो में राहुल गांधी Gen Z से कर रहे बात

वीडियो में राहुल गांधी Gen Z से कर रहे बात, कहा - 'भारत के लिए मेरा दृष्टिकोण..'

Video : 2047 के भारत को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि जब मैं युवा भारत से बात करता हूं तो मुझे विभाजन नहीं, बल्कि आशा दिखाई देती है. भारत के लिए मेरा दृष्टिकोण बहुत सरल है. कांग्रेस नेता..

वीडियो में राहुल गांधी gen z से कर रहे बात कहा - भारत के लिए मेरा दृष्टिकोण

वीडियो में राहुल गांधी Gen Z से कर रहे बात, कहा - 'भारत के लिए मेरा दृष्टिकोण..' |

Video : 2047 के भारत को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि जब मैं युवा भारत से बात करता हूं तो मुझे विभाजन नहीं, बल्कि आशा दिखाई देती है. भारत के लिए मेरा दृष्टिकोण बहुत सरल है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. इस वीडियो में वे Gen Z के एक ग्रुप के साथ बात कर रहे हैं. राहुल गांधी ने कई मुद्दों पर बात की. इसमें स्वास्थ्य, ईमानदारी, राजनीति शामिल है. 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, जब मैं युवा भारत से बात करता हूं तो मुझे विभाजन नहीं, बल्कि आशा दिखाई देती है. भारत के लिए मेरा दृष्टिकोण बहुत सरल है. एक ऐसा भारत जहां हर युवा सुरक्षित और अपना करियर खुद बनाने के लिए आजाद महसूस करे. एक ऐसा भारत जो परवाह करता है. सृजन करता है और हम सबका भारत है. एक ऐसा भारत जहां लोगों के बीच हिंसा, गुस्सा और नफरत कम हो.

'राजनीति सिर्फ वोट बैंक के लिए नहीं..'

इस वीडियो में राहुल गांधी ने कहा कि Gen Z के साथ हल्के, मस्ती भरे अंदाज में भी नजर आए. उन्होंने कहा कि मुझे सर मत कहो ब्रो बोलो. उन्होंने युवाओं से कहा कि राजनीति सिर्फ वोट बैंक के लिए नहीं होनी चाहिए, बल्कि लोगों के भले के लिए होनी चाहिए. यहां के चुनाव देश के भविष्य की दिशा तय करेंगे, क्योंकि यहां शिक्षा और अस्पताल की हालत देश की असली तस्वीर पेश करती है.

'सत्य और अहिंसा में..'

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि भारत की Gen Z की एनर्जी मुझे आशा देती है. यह पीढ़ी सत्य और अहिंसा में विश्वास करती है. करुणा और साहस रखती है, जो भारत को एक उज्जवल, अधिक बेहतर भविष्य की ओर ले जाएगी. मैं उन्हें राजनीति में कदम रखते हुए देखकर उत्साहित हूं.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/tejashwi-yadav-said-on-the-exit-poll/97371

Bihar Election Exit Poll : तेजस्वी यादव ने बुधवार को कहा कि प्रशासन के लोगों पर दबाव डालने की जो रणनीति है. आप और बिहार के सभी लोग जानते हैं. सर्वे चलाया गया है और पूरा प्रयास किया जाएगा कि काउंटिंग को धीमा किया जाए. मतगणना की पूरी प्रक्रिया को धीमा करवाया जाएगा. वे एग्जिट पोल पर बोल रहे थे.


 

Related to this topic: