प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

इंदौर में दूषित पानी मामले के पीड़ितों से मिले..

'ये नए मॉडल की स्मार्ट सिटी, पानी पीकर लोग मर रहे..', इंदौर में दूषित पानी मामले के पीड़ितों से मिले राहुल गांधी

Rahul Gandhi : इंदौर के भागीरतपुरा में राहुल गांधी ने दूषित पानी मामले के पीड़ितों से बातचीत की. इसके बाद उन्होंने कहा कि..

ये नए मॉडल की स्मार्ट सिटी पानी पीकर लोग मर रहे इंदौर में दूषित पानी मामले के पीड़ितों से मिले राहुल गांधी

इंदौर में दूषित पानी मामले के पीड़ितों से मिले राहुल गांधी |

Rahul Gandhi : इंदौर के भागीरतपुरा में राहुल गांधी ने दूषित पानी मामले के पीड़ितों से बातचीत की. इसके बाद उन्होंने मीडिया से कहा कि मैं पीड़ित परिवारों से अभी मिला हूं. इनके परिवार में लोगों की मृत्यु हुई है, लोग बीमार हुए हैं. यह कहा जाता था कि देश को स्मार्ट सिटी दिए जाएंगे.

उन्होंने कहा कि ये नए मॉडल की स्मार्ट सिटी है, इसमें पीने का पानी नहीं है, लोगों को डराया जा रहा है. इंदौर में साफ पानी नहीं मिल सकता. पानी पीकर लोग मरते हैं, यह है अर्बन मॉडल और यह सिर्फ इंदौर में नहीं अलग-अलग शहरों में यही हो रहा है, जो सरकार की जिम्मेदारी है. साफ पानी, कम प्रदूषण, यह सब जिम्मेदारी सरकार नहीं निभा रही. 

राहुल गांधी ने कहा कि यहां जिन लोगों ने यह कराया है, सरकार में कोई तो जिम्मेदार होगा तो कोई न कोई जवाबदेही सरकार को लेनी चाहिए और इन्हें जो मुआवजा मिलना है, यह जो सरकार की लापरवाही से हुआ है, उसके लिए इनकी पूरी मदद करनी चाहिए. इन्होंने हमें बताया कि यह टंकी प्रतीक है कि आज भी यहां साफ पानी नहीं है, बैंडेड लगा दिया है जो कुछ दिनों तक चलेगा, लेकिन जैसे ही सबका ध्यान हटेगा वापस वही हालत हो जाएगी.

उन्होंने कहा कि ये लोग कह रहें कि यहां व्यवस्थित रूप से काम किया जाए और इन्हें साफ पानी दिया जाए, यह कोई गलत बात नहीं है, इनका समर्थन करने मैं आया हूं. मैं विपक्ष का नेता हूं, यहां लोगों की मृत्यु हुई है, मैं इनका मुद्दा उठाने आया हूं. यह मेरा काम है, मेरी जिम्मेदारी बनती है. हमारे देश में लोगों को साफ पानी नहीं मिल रहा, मैं इनके साथ खड़ा रहने यहां आया हूं.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/shubhendu-adhikari-files-case-against-mamata/105219

Related to this topic: