गुजरात। वडोदरा में राहुल गांधी ने आदिवासी अधिकार संविधान सम्मेलन में शिरकत की. इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि...
'पीएम मोदी अमेरिका के खिलाफ नहीं बोले एक भी शब्द...', मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष को लेकर राहुल गांधी का बयान |
गुजरात। वडोदरा में राहुल गांधी ने आदिवासी अधिकार संविधान सम्मेलन में शिरकत की. इस दौरान मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने लोकसभा में 25 मिनट का भाषण दिया है, लेकिन अमेरिका के खिलाफ एक शब्द नहीं बोला.
उन्होंने कहा कि "भाजपा आपको 'आदिवासी' नहीं, 'वनवासी' कहती है. इसके पीछे एक गहरी साजिश है. आदिवासी' का मतलब है. इस जमीन का पहला मालिक, लेकिन 'वनवासी' कहकर वे आपको सिर्फ जंगल का निवासी बनाना चाहते हैं, जिससे कल को जब जंगल काट दिए जाएं तो आपके पास कोई हक न बचे और आप मजदूरी करने पर मजबूर हो जाएं."
राहुल गांधी ने कहा कि "हम चाहते हैं आदिवासियों के लिए अलग बजट हो, उनके लिए हाई-क्वालिटी स्कूल और कॉलेज हों. जंगल में रहने वाले हमारे युवाओं को भी अंग्रेजी और आधुनिक शिक्षा की जरूरत है. हमारा सपना है कि कल की CEO की सूची में आदिवासी युवाओं के नाम हों. बीजेपी की सोच इसके उलट है. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी आरएसएस की विचारधारा थोपकर शैक्षणिक संस्थानों को खत्म कर रही है, जिससे पिछड़ों और आदिवासियों को उनका हक न मिल सके."
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-raises-concern-over-west-asia-conflict-in-lok-sabha/151159