प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर राजनीति तेज

वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर राजनीति तेज़, राजीव राय बोले- माफ़ीनामे लिखने वालों पर भी हो बात

वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर संसद में विशेष चर्चा से पहले सपा सांसद राजीव राय ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान कथित तौर पर अंग्रेजों का साथ देने वालों को बेनकाब करने का आह्वान किया।

वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर राजनीति तेज़ राजीव राय बोले- माफ़ीनामे लिखने वालों पर भी हो बात

राजीव राय |

नई दिल्ली। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर संसद में विशेष चर्चा से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद राजीव राय ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान कथित तौर पर अंग्रेजों का साथ देने वालों को बेनकाब करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को सम्मान दिया जाना चाहिए, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि यह समय उन लोगों के कार्यों पर पुनर्विचार करने के लिए भी उपयुक्त है जिन्होंने आंदोलन के साथ विश्वासघात किया।

राय कहा कि यही सही समय है कि उन मुखबिरों, जासूसों के बारे में भी बात की जाए, जिन्होंने अंदर की जानकारी दी या जो लोग अंग्रेज़ों को माफ़ी मांगने के लिए चिट्ठी लिख रहे थे। उन लोगों को भी सामने लाने की ज़रूरत है।" उन्होंने आगे कहा कि सत्ता में बैठे लोग राजनीति कर रहे हैं। इसका कोई मतलब नहीं था। आज जो लोग सत्ता में हैं, उन्होंने पहले कभी इस मुद्दे पर बात नहीं की।

सांसद ने कहा, "उस समय उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों पर अत्याचार किया और अब सत्ता में बैठकर वे देश के लोगों पर अत्याचार कर रहे हैं।" गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दोपहर लोकसभा में विशेष चर्चा शुरू की है।

इससे पहले रविवार को CPI के जनरल सेक्रेटरी डी राजा ने BJP-RSS की आलोचना करते हुए आरोप लगाया था कि सत्ताधारी राजनीतिक गुट इस मौके का इस्तेमाल अपनी सोच को आगे बढ़ाने के लिए कर रहा है। उन्होंने कहा कि BJP और RSS अपने एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए हर चीज़ का इस्तेमाल करने की कोशिश करते हैं। वे खुद को राष्ट्रवादी बताते हैं जबकि दूसरों को खारिज करते हैं।

डी राजा ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में RSS की ऐतिहासिक भूमिका पर सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या संगठन ने स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया था या देश की आज़ादी में योगदान दिया था। उन्होंने RSS की भूमिका पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि इन्होंने कभी देश के स्वतंत्रता आंदोलन में भाग नहीं लिया था और न ही देश की आज़ादी के लिए कोई काम किय। उन्होंने विशेष ज़ोर देकर कहा कि संगठन आज़ादी के दशकों बाद ही राजनीतिक रूप से उभरा।

राजा ने आगे कहा कि CPI पार्लियामेंट्री डिबेट के दौरान BJP-RSS की बातों का जवाब देने के लिए तैयार है और उनके इरादों और मोटिवेशन पर सवाल उठाएगी। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी BJP-RSS को सीधे जवाब देगी और उनके इरादे, मोटिवेशन पर सवाल उठाएगी।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/expelled-tmc-mla-humayun-kabir-announces-quran-recitation/100361

टीएमसी से निष्कासित विधायक हुमायू कबीर ने कुरान पाठ कराने का किया ऐलान

Related to this topic: