प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

LDF और UDF पर राजनाथ सिंह का हमला...

केरलम : LDF और UDF पर राजनाथ सिंह का हमला, कहा - 'दोनों ने भ्रष्टाचार को दिया बढ़ावा...'

राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि केरलम के मेहनतकश और ईमानदार लोगों के साथ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा और...

केरलम  ldf और udf पर राजनाथ सिंह का हमला कहा - दोनों ने भ्रष्टाचार को दिया बढ़ावा

LDF और UDF पर राजनाथ सिंह का हमला, कहा - 'दोनों ने भ्रष्टाचार को दिया बढ़ावा...' |

केरलम। राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि केरलम के मेहनतकश और ईमानदार लोगों के साथ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा और संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा दोनों ने दशकों से छल किया है. वे परावूर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित कर रहे थे.

राजनाथ सिंह ने कहा कि दोनों का झंडा और चुनाव चिह्न अलग जरूर हैं, लेकिन उनका चाल-चरित्र एक जैसा है. सोच भी उनकी एक जैसी है. दोनों ने समाज को बांटने का काम किया है. दोनों ने केरलम की अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने का काम किया है. दोनों ने ही अपने वादे पूरे नहीं किए. दोनों ने ही जनता का भरोसा तोड़ा है और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है. केरलम की जनता एलडीएफ या यूडीएफ को चुनने के लिए वोट नहीं करती, बल्कि वह तो इन दोनों में से एक को सत्ता से बेदखल करने के लिए वोट करती है, लेकिन बदकिस्मती से दूसरा अपने आप सत्ता में आ जाता है.

आपको बता दें कि इस अप्रैल में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होंगे. इसमें पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पडुचेरी शामिल है. इसमें केरलम की बात करें तो राज्य में विधानसभा की 140 सीटें हैं. यहां लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) और यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) के बीच मुकाबला है.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/congress-releases-list-of-candidates-for-west-bengal-assembly-elections/152818

Related to this topic: