Rajnath Singh : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीन दिवसीय 'उन्नत कृषि महोत्सव' को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया...
'भारतीय सेना किसानों से खरीदेगी फल और सब्जियां', उन्नत कृषि महोत्सव में बोले राजनाथ सिंह |
Rajnath Singh : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीन दिवसीय 'उन्नत कृषि महोत्सव' को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि युवाओं के पास ज्ञान, ऊर्जा और नवाचार की क्षमता है, जिसे कृषि की ओर भी मोड़ने की आवश्यकता है। ड्रोन, सेंसर और मोबाइल तकनीक के जरिए खेती को 'स्मार्ट' बनाया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि "सरकार भी इस दिशा में हर संभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि खेती आने वाले समय में गर्व का विषय बने और हमारे किसान अपनी पूरी आन, बान, शान और सम्मान के साथ जीवन जिएं। वह रोजगार को उगाता है। उद्योग को उगाता है। सेवाओं को उगाता है।"
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि "हम अपने प्रयासों से 'जय जवान - जय किसान' के नारे को फिर से चरितार्थ कर रहे हैं। किसान भाई अपने खेतों में जैविक तरीके से जो सब्जियां और फल उगाएंगे, वह सीधे हमारे जवानों की थाली में पहुंचेगा। इससे आपको फायदा होगा, क्योंकि आपकी पैदावार को हमारे सैनिकों तक पहुंचाया जाएगा और इससे आपको अच्छी कीमत मिलेगी।"
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/indias-forex-reserves-jump-despite-global-uncertainty/156480