हाथरस में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा ने प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की है। नई टीम में पुराने और नए चेहरों को जिम्मेदारियां दी गई हैं।
हाथरस: भारतीय जनता पार्टी ने जिला संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा ने प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर नई कार्यकारिणी का ऐलान किया है। नई कार्यकारिणी में संगठन के कई पुराने चेहरों को जिम्मेदारी दी गई है, तो वहीं कुछ नए पदाधिकारियों को भी महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए हैं।
इन लोगों को बनाया गया जिला उपाध्यक्ष
नई कार्यकारिणी में बुड़ेशा सिंह चौहान, संध्या आर्य, संजय सक्सेना, डॉ. भूपेंद्र सिंह, सुनीता सिंह, मथुरा प्रसाद गौतम, मुकेश चौहान और रजत चौधरी को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। राजेश सिंह और राजेंद्र कुमार माहेश्वरी को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। हालांकि जिला महामंत्री का एक पद अभी रिक्त रखा गया है।
इन्हें दी गई जिला मंत्री की जिम्मेदारी
इसके अलावा पिंकी पहलावत, विष्णु बघेल, विपिन लवानिया, विपुल लुहाड़िया, अनुराग अग्निहोत्री, पवन रावत, योगेंद्र राजपूत और योगेश परमार को जिला मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। गिरीश मोहन गुप्ता को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि जितेंद्र कुमार प्रधान और विशाल गुप्ता को जिला सह कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
संगठन के मीडिया और सोशल मीडिया विभाग में भी किया गया बदलाव
संगठन के मीडिया और सोशल मीडिया विभाग में भी बदलाव किया गया है। नीरेश कुमार सिंह को जिला कार्यालय मंत्री, गजेंद्र सिंह राणा और जितेंद्र वाष्णेय प्रधान को जिला कार्यालय सह मंत्री की जिम्मेदारी मिली है। सुनील वर्मा एडवोकेट को जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया है। नरेश प्रधान और शेखर कुशवाहा जिला मीडिया सह प्रभारी होंगे।
शिवम कुलश्रेष्ठ और विवेक वाष्णेय को दी गई सह संयोजक की जिम्मेदारी
सोशल मीडिया विभाग में एशियाड कुलश्रेष्ठ को जिला सोशल मीडिया संयोजक और रवि कुशवाहा और प्रवीण कुमार को सह संयोजक बनाया गया है। आईटी विभाग में रॉकी चौहान को जिला आईटी संयोजक, जबकि शिवम कुलश्रेष्ठ और विवेक वाष्णेय को सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। नई कार्यकारिणी में कुछ पूर्व पदाधिकारियों को पदोन्नति मिली है, जबकि कुछ पुराने पदाधिकारियों को इस बार स्थान नहीं मिल पाया। भाजपा की नई टीम से आने वाले समय में संगठन को और मजबूत करने की उम्मीद जताई जा रही है।
ये भी पढे़ं- आजमगढ़ में महिला पर फावड़े से हमला, आरोपी गिरफ्तार