प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

राहुल गांधी पर रविशंकर प्रसाद का हमला..

कांग्रेस की रैली में पीएम मोदी के खिलाफ भड़काऊ नारे लगे, भाजपा ने कहा - 'इन लोगों का यही स्तर..'

Ramlila Maidan : रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली में पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक नारेबाजी का वीडियो सामने आया.

कांग्रेस की रैली में पीएम मोदी के खिलाफ भड़काऊ नारे लगे भाजपा ने कहा - इन लोगों का यही स्तर

'वे प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्द बोलते हैं...', राहुल गांधी पर रविशंकर प्रसाद का हमला |

Ramlila Maidan : रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली में पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक नारेबाजी का वीडियो सामने आया. इसी पर भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने रविवार को पलटवार किया है. भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि इन लोगों का यही स्तर रह गया है. अब इतनी बड़ी हार के बाद अभद्र टिप्पणी करेंगे. बिहार में उनका सूपड़ा साफ हो गया. जनता वोट नहीं देती तो अभद्र टिप्पणी करेंगे. हम इसकी पुरजोर तरीके से निंदा करते हैं. बीजेपी प्रवक्ता की तरफ से एक वीडियो जारी किया गया, जिसमें कथित तौर पर कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ता पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगाते दिखाई दे रहे हैं. 

रैली में राहुल गांधी का बयान

राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि उनके(भाजपा) पास सत्ता है, वे वोट चोरी करते हैं, चुनाव के समय वे 10 हजार रुपये देते हैं, चुनाव आयोग - भाजपा सरकार के साथ मिलकर काम कर रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इनके लिए कानून बदला, नए कानून को लेकर आए और कहा कि चुनाव आयुक्त कुछ भी करे उन पर एक्शन नहीं लिया जा सकता. कांग्रेस ने राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में 'वोट चोर, गद्दी छोड़' के नाम से एक बड़ी रैली का आयोजन किया. 

राहुल गांधी ने कहा कि जब मैं यहां आ रहा था तो मुझे बताया गया कि अंडमान - निकोबार में मोहन भागवत ने एक बयान दिया है. गांधीजी कहते थे कि सत्य सबसे जरूरी चीज़ है, हमारे धर्म में सत्य को सबसे जरूरी माना जाता है, लेकिन मोहन भागवत का बयान सुनिए, 'विश्व सत्य को नहीं, शक्ति को देखता है, जिसके पास शक्ति है. उसे माना जाता है. यह मोहन भागवत की सोच है, यह RSS की विचारधारा है. हिंदू धर्म और दुनिया के हर धर्म की विचारधारा यह कहती है कि सत्य सबसे जरूरी है, लेकिन मोहन भागवत कहते हैं. सत्य का कोई मतलब नहीं है, सत्ता जरूरी है. मैं आपको गारंटी देता हूं कि हम सत्य को लेकर, सत्य के पीछे खड़े होकर, नरेंद्र मोदी, अमित शाह, RSS की सरकार को सत्ता से हटाएंगे.

मल्लिकार्जुन खरगे का बयान

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि राहुल गांधी, जो इस देश और जनता के लिए लड़ रहे हैं, उस लड़ाई को मजबूत करना हम सबका काम है. अगर आप उन विचारों को मजबूत नहीं करेंगे तो वो आपका नुकसान है, देश का नुकसान है. हमारे विचारों को आगे ले जाने का काम राहुल गांधी कर रहे हैं तो यह हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम एक होकर उनके विचारों को मजबूत करें और साथ ही कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को लेकर आगे बढ़ें. कांग्रेस पार्टी की विचारधारा ही देश को बचा सकती है.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/rahul-gandhi-said-election-commission-is-working-in-collaboration-with-the-bjp/101180

Related to this topic: