प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

प्रांत प्रचारक की जगह लेंगे प्रदेश प्रचारक

संघ  करेगा प्रांत प्रचारक के दायित्व में बड़ा बदलाव

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ काफी अरसे बाद प्रचारकों की व्यवस्था में बदलाव करने जा रहा है। शताब्दी वर्ष के प्रस्ताव के मुताबिक प्रांत प्रचारकों की व्यवस्था समाप्त हो सकती है।

संघ  करेगा प्रांत प्रचारक के दायित्व में बड़ा बदलाव

 संघ  करेगा प्रांत प्रचारक के दायित्व में बड़ा बदलाव

प्रांत प्रचारक की जगह लेंगे प्रदेश प्रचारक

2027 से लागू हो सकते हैं नये कार्य विभाजन

प्राइम न्यूज नेटवर्क

जबलपुर, इंदौर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ काफी अरसे बाद प्रचारकों की व्यवस्था में बदलाव करने जा रहा है। शताब्दी वर्ष के प्रस्ताव के मुताबिक प्रांत प्रचारकों की व्यवस्था समाप्त हो सकती है। इसकी जगह प्रदेश और संभाग प्रचारक के नये दायित्व रहेंगे।  सूत्र बताते हैं कि जबलपुर में संघ की बैठक में यह प्रस्ताव आया था। इस संबंध में अंतिम निर्णय नागपुर में प्रतिनिधि सभा की बैठक में लिया जाएगा। नई व्यवस्था 2027 से लागू हो सकती है। इस स्थिति में संघ की व्यवस्था प्रशासकीय प्रांत और संभागों के करीब हो जाएगी। कार्यक्रम संचालन के लिए अपने हिसाब से जिले और प्रांत हैं। अभी प्रांत प्रचारक पूरे क्षेत्र में संघ की गतिविधियों का संचालन करते हैं। नई व्यवस्था में जमीनी स्तर पर गुणवत्ता और पकड़ मजबूत करना है। काम के फैलाव के अनुरुप यह प्रस्ताव तैयार किया गया। जबलपुर में संपन्न संघ की चिंतन बैठक में धर्मांतरण, घुसपैठ, जातीय जनगणना , युवाओं को संध से अधिक जोड़ना जैसे मुद्दों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। इस संबंध में संघ निर्णय लेगा। इसके साथ ही हिंदुत्व को बढ़ावा देने के लिए बस्तियों में सम्मेलन का आयोजन भी करेगा।

यह बी पढ़ेंःhttps://www.primenewsnetwork.in/india/terrible-train-accident-in-bilaspur-memu-train-collides-with-a-goods-train/96630

बिलासपुर में भीषण ट्रेन हादसा, मालगाड़ी से टकराई मेमू, 11 की मौत

यह भी पढ़ेंः https://www.primenewsnetwork.in/india/up-act-womens-night-shift/96615

यूपी में महिलाएं कर सकेंगी नाइट शिफ्ट में काम

Related to this topic: