प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

SCO समिट में एस जयशंकर ने कहा कि यह जरूरी है कि..

SCO समिट में एस जयशंकर ने कहा कि दुनिया आतंकवाद के सभी रूपों के खिलाफ शून्य सहिष्णुता दिखाए

एस जयशंकर ने कहा कि यह जरूरी है कि दुनिया आतंकवाद के सभी रूपों के खिलाफ शून्य सहिष्णुता दिखाए. इसका कोई औचित्य नहीं हो सकता, कोई अनदेखी नहीं हो सकती और कोई लीपापोती नहीं हो सकती...

sco समिट में एस जयशंकर ने कहा कि दुनिया आतंकवाद के सभी रूपों के खिलाफ शून्य सहिष्णुता दिखाए

SCO समिट में एस जयशंकर ने कहा कि दुनिया आतंकवाद के सभी रूपों के खिलाफ शून्य सहिष्णुता दिखाए |

SCO Summit : विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को कहा कि यह जरूरी है कि दुनिया आतंकवाद के सभी रूपों के खिलाफ शून्य सहिष्णुता दिखाए. इसका कोई औचित्य नहीं हो सकता, कोई अनदेखी नहीं हो सकती और कोई लीपापोती नहीं हो सकती. जैसा कि भारत ने प्रदर्शित किया है. रूस में हो रहे SCO समिट में एस जयशंकर बोल रहे थे. 

उन्होंने कहा कि हमें आतंकवाद के विरुद्ध अपने लोगों की रक्षा करने का अधिकार है और हम इसका प्रयोग करेंगे. भारत का मानना ​​है कि एससीओ को बदलते वैश्विक परिदृश्य के अनुकूल होना चाहिए, एक विस्तृत एजेंडा विकसित करना चाहिए और अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करना चाहिए. हम इन उद्देश्यों में सकारात्मक और पूर्ण योगदान देंगे.

बीते वर्षों में ये खतरे और भी गंभीर हो गए

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि हमें यह कभी नहीं भूलना चाहिए कि एससीओ की स्थापना आतंकवाद, अलगाववाद और उग्रवाद की तीन बुराइयों से निपटने के लिए की गई थी. बीते वर्षों में ये खतरे और भी गंभीर हो गए हैं. मॉस्को में एस जयशंकर ने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मिले. मॉस्को में एससीओ की बैठक हुई.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/prashant-kishore-said-in-the-press-conference-that-if-nitish-kumar-fulfills-this/98032

Prashant Kishore : प्रशांत किशोर ने मंगलवार को कहा कि हमने ईमानदार प्रयास किया है और उसमें बिल्कुल सफलता नहीं मिली. इसे स्वीकार करने में कोई बुराई नहीं है. व्यवस्था परिवर्तन की बात छोड़िए, हम सत्ता परिवर्तन भी नहीं करा सके, लेकिन बिहार की राजनीति बदलने में हमारी भूमिका ज़रूर बनी है. जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की.

Related to this topic: