नई दिल्ली। बॉलीवुड के हीरो सलमान खान अक्सर किसी न किसी तरह चर्चा में आ ही जाते हैं। हाल ही में उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया है कि देखते ही देखते वे सुर्खियों में छा गए हैं।
सलमान ने बलूचिस्तान को पाक से अलग बता दिया!
पाकिस्तान को खटक गई बात
नई दिल्ली। बॉलीवुड के हीरो सलमान खान अक्सर किसी न किसी तरह चर्चा में आ ही जाते हैं। हाल ही में उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया है कि देखते ही देखते वे सुर्खियों में छा गए हैं।
दरअसल, सऊदी अरब के रियाद में 'जॉय फोरम 2025' का आयोजन हुआ था। इस कार्यक्रम में सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान एक साथ पहुंचे। तीनों को एक ही मंच पर देखना प्रशंसकों के लिए किसी बड़े उपहार से कम नहीं था। लेकिन यहीं पर बातचीत के दौरान सलमान ने कुछ ऐसा कह दिया कि पाकिस्तान को खटक गई।
तमाम हस्तियों के बीच तीनों ही अभिनेताओं ने वैश्विक सिनेमा, भारतीय फिल्में और अपने करियर के साथ- साथ कई मुद्दों पर बातचीत की। इसी दौरान सलमान ने पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बलूचिस्तान की भी चर्चा की। उस दौरान सलमान ने कहा कि, 'आज अगर कोई हिंदी फिल्म सऊदी अरब में रिलीज होती है तो वो सुपरहिट हो जाती है। इतना ही नहीं, तमिल, तेलुगू और मलयाली फिल्में भी यहां अच्छा बिजनेस कर रही हैं, क्योंकि यहां कई देशों के लोग रहते और काम करते हैं। हमारे देश से कई लोग यहां आए हैं। बलूचिस्तान के लोग, अफगानिस्तान के लोग, पाकिस्तान के लोग सभी यहां काम करते हैं।' सलमान ने जैसे ही कहा कि, 'बलूचिस्तान के लोग' बस इसी बात पर एक नया विवाद खड़ा हो गया है।
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
सलमान खान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। हर कोई जानना चाह रहा है कि क्या वाकई में सलमान को हकीकत पता है, या उनसे कोई गलती हुई है, या गलती से उनके मुंह से ये निकला है या फिर सलमान ने जानबूझकर ऐसा बयान दिया है। इस पर सोशल मीडिया पर खूब बहस हो रही है। पाकिस्तान के लोगों को सलमान का यह बयान कतई पसंद नहीं आया है और वे सोशल मीडिया पर सलमान को ट्रोल करने में लगे हुए हैं।
हालांकि सोशल मीडिया की बहस के बीच में कई लोग ऐसे भी हैं, जो सलमान खान का समर्थन भी कर रहे हैं। अब सलमान का ये कहना एक नई बहस को जन्म भी दे चुका है। सलमान ने बलूचिस्तान और पाकिस्तान के लोगों को अलग अलग बताया है। उल्लेखनीय है कि बलूचिस्तान में आजादी के लिए जोरदार आंदोलन चल रहा है।