प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • लखनऊ: BSP सवर्ण वोटों के साथ लाने की बना रही रणनीति, BSP को सवर्ण वोटों के जरिए ही 2027 जीत मिलने की उम्मीद, ब्राह्मण वोटों पर BSP सुप्रीमो मायावती का खास फोकस
  • वाराणसी: पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के दिशा-निर्देशों पर कैंट स्टेशन के सामने चलाया गया ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’, 15 वाहन सीज, 25 का हुआ चालान
  • रायबरेली: एक सप्ताह पूर्व क्रिकेट मैदान में हुई मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, वीडियो में बैट से निर्दयता से पीटने की तस्वीरें सामने आई, मामले में 6 नामजद समेत 2-3 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
  • मुजफ्फरनगर: भीषण सड़क हादसा, स्कूटी और बाइक के बीच हुई टक्कर, हादसे में 3 लोग घायल, सड़क क्रॉस करने के दौरान हुई टक्कर
  • आजमगढ़: पुलिस और गोतस्करों के बीच हुई मुठभेड़, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गोतस्कर गोली लगने से घायल, दो आरोपी गिरफ्तार, तमंचा, कारतूस, पिकअप वाहन और गोवंश बरामद
  • मुजफ्फरनगर: पुलिस ने स्कूल की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील हरकत करने वाले मनचले को गिरफ्तार किया, आरोपी के पास से 5 किलो गांजा बरामद
  • बहराइच: कतर्नियाघाट इलाके में तेंदुए के हमले में 6 साल की मासूम की मौत, घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल
  • गाजियाबाद: रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 और 2 के बीच बने इलेक्ट्रिक पैनल रूम में अचानक लगी आग, RPF और GRP की टीम मौके पर पहुंची, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया
  • कानपुर: दबंगों से प्रताड़ित होकर युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, शुभम कटियार नाम के युवक परिवार को लगातार कर रहा था परेशान, पीड़ित ने पुलिस पर पुराने मामले में कार्रवाई नहीं करने का लगाया आरोप

सुप्रीम कोर्ट का वोटर सूची आदेश

सुप्रीम कोर्ट का लाजिकल डिसक्रिपेंसी के तहत एक करोड़ 36 लाख वोटरों की सूची टांगने का निर्देश

पश्चिम बंगाल में एसआईआर के मामले में सुप्रीम कोर्ट की ओर से दिए गए अंतरिम आदेश से वोटरों को बड़ी राहत मिली है।

सुप्रीम कोर्ट का लाजिकल डिसक्रिपेंसी के तहत एक करोड़ 36 लाख वोटरों की सूची टांगने का निर्देश

SupremeCourt |

सुनवाई में बीएलए भी वोटर के साथ मौजूद हो सकते है

पश्चिम बंगाल में एसआईआर के मामले में सुप्रीम कोर्ट की ओर से दिए गए अंतरिम आदेश से वोटरों को बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई में चुनाव आयोग को लाजिकल डिसक्रिपेंसी के तहत एक करोड़ 36 लाख वोटरों की सूची को पंचायत, प्रखंड व बूथ स्तर तक कार्यालयों  में तीन दिन में टांगना होगा और सुनवाई को 10 दिन में पूरा करने का निर्देश दिया है। सुप्रमि कोर्ट ने स्वस्थ तरीके से वोटरों की सूची में संशोधन करना जरूरी माना है। सुप्रीम कोर्ट दो सप्ताह के बाद मामले की फिर सुनवाई करेगा। टीएमसी इसे अपनी बड़ी जीत मान रही है।  सुप्रीम कोर्ट का निर्देश है कि वोटरों की सुनवाई केंद्रों में वोटर अपनी सहायता के लिए बीएलए या अपने किसी जानकार या परिवार के किसी को साथ ले जा सकता है। लेकिन वोटर अपने साथ किसे ले जाएगा, उसे सुनवाई केंद्र के अधिकारियों को पहले जानकारी देनी होगी और अनुमति लेनी होगी। सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में एसआईआर के दौरान लाजिकल डिसक्रिपेंसी वोटरों, सुनवाई आदि को लेकर हो रहे विरोध, तनाव-टकराव और अप्रिय घटनाओं पर भी गौर किया और उसकी ओर से केंद्र सरकार और राज्य सरकार को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यवस्था बाबत नोटिस देगा। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल मे एसआईआर की प्रक्रिया में तमाम कमियों, वोटरो के नाम को काटे जाने, सुनवाई में बीएलए को मौजूद रखने आदि मुद्दे को लेकर चुनाव आयोग से मांग करती रही है। मुख्यमंत्री ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पांच पत्र लिखा। टीएमसी के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य चुनाव आयुक्त और राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी को की बार मांग पत्र सौंपा। चुनाव आयोग की ओर से उसकी मांग पूरी नहीं होने पर आखिर में वह सुप्रीम कोर्ट गई।

यह भी पढ़े: मेहर में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला

https://www.primenewsnetwork.in/india/mehar-minor-rape-case-3-arrested/105482

Related to this topic: