भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन मुनाफावसूली जमकर हावी रही। गुरूवार को शुरु हुई प्राफिट बुकिंग शुक्रवार को तेज हूई। नतीजा ये हुआ कि सेंसेक्स 344.52 अंक और निफ्टी 96.25 अंक गिर गया।
शेयर मार्केट में हफ्ते के अंतिम दिन मुनाफा वसूली रही हावी
सभी सेक्टरों हुई बिकवाली, सेंसेक्स 344.52 अंक गिरा
मुंबई।
भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन मुनाफावसूली जमकर हावी रही। गुरूवार को शुरु हुई प्राफिट बुकिंग शुक्रवार को तेज हूई। नतीजा ये हुआ कि सेंसेक्स 344.52 अंक और निफ्टी 96.25 अंक गिर गया।
शुक्रवार को सेंसेक्स 110 अंकों की तेजी के साथ 84,667.23 के लेवल पर खुला था जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 43 अंक चढ़कर 25,935.10 के लेवल पर खुला था। पर बाजार इस बढ़त को बरकरार नहीं रख सका र कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 344.52 अंक या 0.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84,211.88 पर और निफ्टी 96.25 अंक या 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,795.15 पर बंद हुआ। आज लगभग 1785 शेयरों में तेजी, 2205 शेयरों में गिरावट रही और 154 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
शुक्रवार को कारोबार के दौरान सिप्ला, एचयूएल, अदानी पोर्ट्स, मैक्स हेल्थकेयर और अल्ट्राटेक सीमेंट निफ्टी के टॉप लूजर शेयरों में शामिल रहे। जबकि हिंडाल्को, भारती एयरटेल, ओएनजीसी, श्रीराम फाइनेंस और आईसीआईसीआई बैंक निफ्टी के टॉप गेनरों में से रहे।
सेक्टोरल इंडेक्सों पर नजर डालें तो मेटल और टेलीकॉम इंडेक्सों में 1-1 फीसदी की बढ़त हुई, जबकि एफएमसीजी, पीएसयू बैंक, फार्मा, निजी बैंक और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.5-1 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स सपाट बंद हुए हैं। शुक्रवार के कारोबार में निफ्टी FMCG, निफ्टी फार्मा, निफ्टी ऑटो और निफ्टी आईटी इंडेक्स में दबाव देखने को मिला। निफ्टी FMCG 0.75 प्रतिशत टूटकर बंद हुआ, जबकि बैंक निफ्टी (Bank Nifty) 0.65 प्रतिशत लुढ़ककर बंद हुआ। इसके बाद निफ्टी फार्मा इंडेक्स में 0.55 प्रतिशत और निफ्टी ऑटो में 0.40 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, निफ्टी आईटी इंडेक्स में 0.26 प्रतिशत की गिरावट आई है।
बाजार विशेषज्ञों की मानें तो पूरे कारोबार के दौरान मार्केट प्रेशर में रहा और सभी सेक्टरों में बिकवाली देखी गई। FMCG, बैंकिंग और फार्मा सेक्टर सबसे ज्यादा प्रभावित हुए, वहीं मेटल सेक्टर ने 1% से ज्यादा की बढ़त हासिल की।
हाल के उछाल के बाद दिग्गज शेयरों में लगातार प्रॉफिटबुकिंग और FMCG कंपनियों के कमजोर तिमाही नतीजों ने मार्केट के सेंटीमेंट को बिगाड़ दिया है। इसके अलावा, ग्लोबल टेक शेयरों में उतार-चढ़ाव और आगामी अमेरिकी महंगाई डेटा को लेकर अनिश्चितता की वजह से निवेशक सतर्क दिखे। शेयर ब्रोकर फर्मों का मानना है कि मार्केट में करेक्शन का दौर चल रहा है। लेकिन जब तक निफ्टी 25,600 के लेवल से ऊपर बना है, तक तक पॉजिटिव रुख बरकरार रखना चाहिए। हालांकि, ट्रेडर्स को सतर्क रहना चाहिए और उन सेक्टरों पर फोकस करना चाहिए, जो उम्मीद के मुताबिक मजबूत हैं। खासकर लॉर्ज और क्वालिटी वाले मिडकैप स्टॉक पर नजर रखनी चाहिए।'
आज के चढ़ने वाले शीर्ष शेयर -
आज के ट्रेडिंग सेशन में सेंसेक्स पैक से सबसे अधिक गिरावट हिंदुस्तान यूनिलिवर लिमिटेड (HUL) के शेयरों में आई है। इसके शेयर शुक्रवार को 3.20% की गिरावट के साथ बंद हुए। इसके बाद अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में 1.92% की गिरावट आई है, जबकि अडानी पोर्ट में 1.75% की गिरावट दर्ज की गई है। इसके अलावा, कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर 1.72% और टाइटन कंपनी के शेयर 1.57% लुढ़ककर बंद हुए।
आज के गिरने वाले शीर्ष -
दूसरी तरफ, भारती एयरटेल के शेयरों में 0.95% और ICICI Bank के शेयरों में 0.88% की मजबूती दर्ज की गई है। इसके बाद BEL के शेयर 0.84% बढ़कर बंद हुए, जबकि सनफार्मा में 0.63% का उछाल दर्ज किया गया है। वहीं, ITC के शेयरों ने 0.30% की बढ़त हासिल की है।