प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

कफ सिरप का मामला शांत नहीं हुआ कि सीहोर में एक और हादसा: गलत इंजेक्शन से 2 साल की बच्ची की मौत, डॉक्टर फरार

सीहोर में कफ सिरप से जुड़ी मौतों का मामला अभी पूरी तरह शांत नहीं हुआ था कि एक और दुखद घटना सामने आ गई है।

कफ सिरप का मामला शांत नहीं हुआ कि सीहोर में एक और हादसा गलत इंजेक्शन से 2 साल की बच्ची की मौत डॉक्टर फरार

AI द्वारा सांकेतिक फोटो

सीहोर। कफ सिरफ  का मामला अभी ठंडा नहीं पड़ा है कि एक दूसरा मामला सामला सामने आ गया है। खांसी और बुखार से त्रस्त बच्ची को लेकर परिवार वाले इलाज के लिए पहुंचे। परिवार की दो साल की बच्ची का इलाज एक निजी अस्पताल में हो रहा था। दो अक्टूबर को पिपलिया  मीरा निवासी दीक्षा को खांसी बुखार  के इलाज के लिए बरखेड़ी के मुस्कान क्लिनिक में इलाज चल रहा था। वहीं गलत इंजेक्शन देने से उसकी बात तबीयत और बिगड़ गई और वह कोमा में चली गई। इसके  बाद उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। वहां भी उसकी तबीयत नहीं सुधरी। फिर उसे भोपाल के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। वहीं उसकी मौत  हो गई। दुखी और  परेशान परिजन को बच्ची के शव के  पोस्टमार्टम के बाद सौंप दिया गया।  परिजन ने कहा, प्रशासन के सामने जान की कोई कीमत नहीं है। 4 अक्टूबर को गलत इंजेक्शन की शिकायत की गई थी। इधर, मौत की  असल वजह का पता लगाया जा रहा है। इस बीच  डाक्टर क्लिनिक बंद कर परिवार के साथ फरार है। इस बीच, सीएमएचओ (CMHO) सीहोर डा. अतुल कुमार डहोरिया ने कहा, मामले  की जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।