प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

केरल में दिमाग खाने वाले अमीबा के मामले बढ़ने..

'किसी तरह का खतरा न लें और... ', केरल में दिमाग खाने वाले अमीबा के मामले बढ़ने पर बोले शशि थरूर

Shashi Tharoor : केरल में मेनिंगोएन्सेफलाइटिस (Amoebic Meningoencephalitis / PAM) के मामले बढ़ रहे हैं. इसको लेकर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने रविवार 21 सितंबर को केरल के लोगों से अपील की.

किसी तरह का खतरा न लें और  केरल में दिमाग खाने वाले अमीबा के मामले बढ़ने पर बोले शशि थरूर

'किसी तरह का खतरा न लें और... ', केरल में दिमाग खाने वाले अमीबा के मामले बढ़ने पर बोले शशि थरूर |

Shashi Tharoor : केरल में मेनिंगोएन्सेफलाइटिस (Amoebic Meningoencephalitis / PAM) के मामले बढ़ रहे हैं. इसको लेकर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने रविवार 21 सितंबर को केरल के लोगों से अपील की. उन्होंने कहा कि वे फिलहाल ताजे पानी में तैराकी न करें.

न्यूज एजेंसी एएनआई से कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, यह बेहद दुखद स्थिति है. कई लोग ताजे पानी में तैराकी करने के बाद इस घातक वायरस का शिकार हो रहे हैं. यह बेहद खतरनाक लगता है. कुछ डॉक्टर लोगों को सलाह दे रहे हैं कि जब तक कोई और समाधान नहीं मिलता, ताजे पानी में तैरने से बचें. मैं भी यही अपील करता हूं कि किसी तरह का खतरा मत मोल लें और ताजे पानी में मत जाएं.

ताजे पानी में तैरना खतरनाक...

हालांकि, शशि थरूर ने कहा कि कुछ जल स्रोत सुरक्षित हैं, लेकिन अनुपचारित प्राकृतिक जल निकायों में खतरा बना हुआ है. उन्होंने कहा, ‘मेरा मानना है कि यह समस्या कुछ अमीबा के कारण है. मुझे लगता है कि समुद्र का पानी, सॉफ्ट वाटर सुरक्षित है. घर का पानी और स्विमिंग पूल में क्लोरीन युक्त पानी भी सुरक्षित है. लेकिन दुर्भाग्य से ताजे पानी में तैरना खतरनाक है.

केरल में इस साल की शुरुआत से अब तक प्राइमरी अमीबिक मेनिंगोएन्सेफलाइटिस के करीब 69 मामले दर्ज किए गए. 19 लोगों को जान गवांनी पड़ी. इस संक्रमण की बात करें तो नेगलेरिया फाउलेरी नाम के एक अमीबा से यह संक्रमण फैलता है. जिसे आमतौर पर ‘ब्रेन-ईटिंग अमीबा’ यानी ‘दिमाग खाने वाला अमीबा’ कहा जाता है. 12 सितंबर तक राज्य में कुल 52 मामले दर्ज किए गए थे.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/breaking-story/india/120/breaking/243b2292/7fd61034/breakingdetails/in-his-address-pm-modi-appealed-to-47704

Related to this topic: