Voice of Hind Rajab : भारत में ऑस्कर - नॉमिनेटेड फिल्म द वॉइस ऑफ हिंद रजब रिलीज नहीं हुई है. इस रिलीज को लेकर...
Voice of Hind Rajab : भारत में ऑस्कर - नॉमिनेटेड फिल्म द वॉइस ऑफ हिंद रजब रिलीज नहीं हुई है. इस रिलीज को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. इसी पर ही तिरुवनंतपुरम के सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर की प्रतिक्रिया आई है. कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह बहुत बड़ी गलती है. ऐसा नहीं होना चाहिए था. सच तो यह है कि भारत जैसे लोकतंत्र में फिल्म देखने और बोलने की आज़ादी है.
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि अगर आप इसे नहीं देखना चाहते तो न देखें, लेकिन फिल्म को बैन नहीं किया जाना चाहिए था, क्योंकि इसका सरकार-से-सरकार के रिश्तों से कोई लेना-देना नहीं है. भारत सरकार ने यह फिल्म नहीं बनाई है. भारत सरकार फिल्म को स्पॉन्सर नहीं कर रही है. फिल्म देखना भारतीयों का लोकतांत्रिक हक है. उन्हें इसमें नहीं पड़ना चाहिए था, जिस पूरे कानून के आधार पर यह बैन लगाया गया है, उसका रिव्यू होना चाहिए. मुझे नहीं लगता कि हमें सरकार-से-सरकार के रिश्तों के बहाने किताबों, फिल्मों या किसी भी चीज़ पर बैन लगाना चाहिए. मज़े की बात यह है कि मेरा मानना है कि यह फिल्म इज़राइल में भी बैन नहीं है.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/rajnath-singh-announces-major-expansion-of-sainik-schools/150674