प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

शुभेंदु अधिकारी: चुनाव आयोग करे कार्रवाई

शुभेंदु अधिकारी – चुनाव आयोग एक्शन करें, वरना वे सुप्रीम कोर्ट जाएंगे

भाजपा व पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि अगर चुनाव आयोग मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व उनकी सरकार के खिलाफ कार्रवाई नहीं करता, तो वे जनता के साथ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।

शुभेंदु अधिकारी – चुनाव आयोग एक्शन करें वरना वे सुप्रीम कोर्ट जाएंगे

Election Commission |

पत्र लिखने से नहीं होगा समाधान

उन्होंने कहा कि आखिर चुनाव आयोग क्यों एक्शन नहीं ले रही है। वे यह जान चुके हैं कि चुनाव आयोग को पत्र लिखने से कुछ नहीं होगा। विपक्षी दल के नेता ने कहा कि संविधान ने चुनाव आयोग को अधिकार दिया है और वह अपने अधिकार का प्रयोग कर सकता है।

मुख्य चुनाव आयुक्त का जिक्र

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार हैं और उनके साथ दो अन्य सदस्य हैं। तीनों अधिकारी मिलकर कोई भी बड़ा निर्णय ले सकते हैं। भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी को राज्य के विभिन्न जिलों और स्थानों पर टीएमसी के विधायकों, नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा एसआईआर के कार्यों, वोटरों की सुनवाई में बाधा डालने, तोड़फोड़, आगजनी और हिंसा की वारदातों पर घोर नाराजगी है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन चुपचाप देख रहा है।

राष्ट्रपति शासन की चेतावनी

भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी कई बार इशारा कर चुके हैं कि एसआईआर नहीं होने की स्थिति में चुनाव नहीं होगा और ऐसी स्थिति में राष्ट्रपति शासन लागू होगा, जिसके तहत विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे।

भवानीपुर में कार्यक्रम

विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी भवानीपुर पहुंचे और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति पर फूल-माला चढ़ाई।

सरस्वती पूजा समितियों का आमंत्रण

भवानीपुर में सरस्वती पूजा की 36 समितियों ने उन्हें आमंत्रित किया था। उन्होंने चुनौती दी कि इस बार विधानसभा चुनाव में भवानीपुर विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जीत कर दिखा दें। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में ममता बनर्जी नंदीग्राम में पराजित हुई थीं और इस बार वे भवानीपुर में पराजित होंगी।

नंदीग्राम और भवानीपुर का राजनीतिक संदर्भ

भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने पिछले विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम विधानसभा सीट से ममता बनर्जी को परास्त किया था। इसके बाद ममता बनर्जी उपचुनाव में भवानीपुर सीट से जीती थीं।

यह भी पढ़े: नर्मदापुरम: सहायक संचालक पर आरोप

https://www.primenewsnetwork.in/india/narmadapuram-ad-accused-of-harassment/106075

Related to this topic: