जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल के दौरान तबीयत बिगड़ने पर सोनम वांगचुक को दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देशों के तहत सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नई दिल्ली: बीते कई दिनों से जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच उन्हें कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं भी आने लगी हैं। सोनम वांगचुक की स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए और दिल्ली उच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन करते हुए उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया है। अस्पताल की ओर से पुष्टि की गई है कि वांगचुक को भर्ती कराया गया है और डॉक्टर्स द्वारा उनकी जांच की जा रही है।
नई दिल्ली के पुलिस उपायुक्त ने जानकारी देते हुए बताया...
नई दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (DCP) सचिन शर्मा ने ANI को बताया कि प्रदर्शनकारियों पर कोई लाठीचार्ज नहीं किया गया। किसी को भी हिरासत में नहीं लिया गया। उन्होंने कहा कि माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार और उनकी स्वास्थ्य स्थिति व विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह को ध्यान में रखते हुए सोनम वांगचुक को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किसी भी प्रकार का लाठीचार्ज या ऐसी कोई घटना नहीं हुई है।
जंतर-मंतर से प्रदर्शनकारियों को भी हटाया जा रहा
सूत्रों ने बताया कि वांगचुक, जिन्हें शनिवार को जंतर-मंतर स्थित विरोध स्थल से हटाए जाने के बाद दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह होश में हैं और उनके स्वास्थ्य संबंधी पैरामीटर स्थिर हैं। इस बीच पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे वांगचुक को अस्पताल ले जाने के बाद दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन स्थल से प्रदर्शनकारियों को हटाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारियों को इलाका खाली करने के लिए कहा गया है। प्रदर्शन स्थल पर दिल्ली पुलिस की भारी तैनाती देखी गई।
X पर एक पोस्ट करते हुए कहा...
DCP सचिन शर्मा ने X पर एक पोस्ट में कहा कि वांगचुक को दिल्ली उच्च न्यायालय के निर्देशों और चिकित्सा विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार, उनकी बिगड़ती सेहत के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। "माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों और विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह के अनुसार, सोनम वांगचुक की बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति के कारण उन्हें आवश्यक चिकित्सा देखभाल के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन करते हुए, प्रदर्शनकारियों ने बाधा उत्पन्न करने का प्रयास किया, जिसके दौरान थोड़ी अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, पुलिस ने अधिकतम संयम बरता और कार्रवाई को सुरक्षित रूप से संपन्न कराया।
(एएनआई)
ये भी पढ़ें- 20 दिन की भूख हड़ताल के बाद सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती, जंतर-मंतर पर पुलिस तैनात