प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

आंध्र प्रदेश के काशीबुग्गा मंदिर में भगदड़

CM Chandrababu Naidu on Venkateswara Temple : आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में काशीबुग्गा मंदिर में भगदड़, 10 की मौत

CM Chandrababu Naidu on Venkateswara Temple : श्रीकाकुलम में काशीबुग्गा मंदिर में 10 लोगों की मौत हो गई. काशीबुग्गा मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी. 11 बजे भगदड़ मची. आंध्रप्रदेश के सीएम..

cm chandrababu naidu on venkateswara temple  आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में काशीबुग्गा मंदिर में भगदड़ 10 की मौत

CM Chandrababu Naidu on Venkateswara Temple : आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में काशीबुग्गा मंदिर में भगदड़, 10 की मौत |

CM Chandrababu Naidu on Venkateswara Temple : श्रीकाकुलम में काशीबुग्गा मंदिर में 10 लोगों की मौत हो गई. काशीबुग्गा मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी. बताया गया कि 11 बजे भगदड़ मची. इसी कड़ी में आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने दुख जताया है. 

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने एक्स पर पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा कि श्रीकाकुलम ज़िले के काशीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ की घटना से हड़कंप मच गया.  इस दुखद घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु अत्यंत हृदयविदारक है. मैंने अधिकारियों को घायलों को शीघ्र और उचित उपचार प्रदान करने के निर्देश दिए हैं.

CMO का बयान

आंध्र प्रदेश में CMO ने बताया, श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़ मच गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए. यह घटना उस समय हुई, जब एकादशी के अवसर पर मंदिर में भारी भीड़ जमा हुई थी. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण अचानक भगदड़ मच गई. घायलों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया. पुलिस मौके पर पहुंची. राज्य के कृषि मंत्री के. अत्चन्नायडू तुरंत दुर्घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने घटना की जानकारी जुटाने के लिए मंदिर के अधिकारियों से बात की. मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है.

शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना : राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू 

नारा लोकेश ने कहा कि वे गहरे सदमे में हैं. इस एकादशी के दिन हम सब गहरे दुख में डूबे हैं. मैं उन लोगों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं, जिन्होंने अपनी जान गंवाई. सरकार भगदड़ में घायल हुए लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा रही है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में हुई दुखद घटना में लोगों की जान जाने की खबर सुनकर स्तब्ध हूँ. मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूँ और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूँ.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/a-massive-fire-broke-out-in-the-garib-rath-train-going-from/94531

Related to this topic: