प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

हैदराबाद में सड़कों का नाम..

हैदराबाद में सड़कों का नाम, ट्रंप, रतन टाटा, गूगल, माइक्रोसॉफ्ट के नाम पर रखा जाएगा

Hyderabad : तेलंगाना सरकार ने राजधानी हैदराबाद की प्रमुख सडकों का नाम राज्य के विकास में अहम योगदान देने वाली राजनीतिक और कॉर्पोरेट हस्तियों व कंपनियों के नाम पर रखने का निर्णय लिया है।

हैदराबाद में सड़कों का नाम ट्रंप रतन टाटा गूगल माइक्रोसॉफ्ट के नाम पर रखा जाएगा

हैदराबाद में सड़कों का नाम, ट्रंप, रतन टाटा, गूगल, माइक्रोसॉफ्ट के नाम पर रखा जाएगा |

Hyderabad : तेलंगाना सरकार ने राजधानी हैदराबाद की प्रमुख सडकों का नाम राज्य के विकास में अहम योगदान देने वाली राजनीतिक और कॉर्पोरेट हस्तियों व कंपनियों के नाम पर रखने का निर्णय लिया है। इनमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रतन टाटा, गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और विप्रो जैसे नाम शामिल हैं। हैदराबाद को आज राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आईटी हब के रूप में जाना जाता है। 

तेलंगाना सरकार का कहना है कि जिन व्यक्तियों और कंपनियों ने दुनिया में बड़ा योगदान दिया है, उनके नाम पर सड़कों का नामकरण करना सम्मान का प्रतीक होगा। इसके साथ ही इससे हैदराबाद को एक अंतरराष्ट्रीय व्यापार केंद्र के रूप में स्थापित करने में मदद मिलेगी। सरकार का दावा है कि यह पहल शहर में आने वाले लोगों के लिए प्रेरणादायक भी होगी और बिजनेस माहौल को मजबूत करेगी।

मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, हैदराबाद में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास वाली सड़क का नाम 'डोनाल्ड ट्र्ंप एवेन्यू' होगा। CM रेवंत रेड्डी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर सड़क का नया नाम तय करने का प्रस्ताव रखा है। इस प्रस्ताव पर BJP ने कांग्रेस की तेलंगाना सरकार पर निशाना साधा और कहा कि रेवंत रेड्डी “जो भी ट्रेंड करता है” उसके नाम पर जगहों का नाम बदल रहे हैं।

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा, सड़कों के नाम दुनिया के दिग्गज लोगों और कंपनियों के नाम पर रखने से दो फायदे होंगे। एक तो उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि मिलेगी, दूसरा हैदराबाद का ब्रांड दुनिया में और चमकेगा। आर्थिक मीडिया समूह "लाइव मिंट" की रिपोर्ट के अनुसार तेलंगाना सरकार इस योजना के बारे में केंद्रीय विदेश मंत्रालय और अमेरिकी दूतावास को सूचित करेगी।

एक खास सड़क का नाम 'गूगल स्ट्रीट' रखा जाएगा

इससे पहले इस साल की शुरुआत में सीएम ने नई दिल्ली में यूएस इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम के एक कार्यक्रम में कहा था कि वे हैदराबाद की प्रमुख सड़कों के नाम दुनिया की बड़ी कंपनियों के नाम पर रखना चाहते हैं। इसी कड़ी में गूगल मैप्स और कंपनी के बड़े योगदान को देखते हुए एक खास सड़क का नाम 'गूगल स्ट्रीट' रखा जाएगा। यह सड़क गूगल के उस नए कैंपस के पास होगी, जो अमेरिका के बाहर गूगल का सबसे बड़ा कैंपस होगा।

एक अन्य सड़क का नाम माइक्रोसॉफ्ट रोड (Microsoft Road) और एक महत्वपूर्ण चौराहे का नाम विप्रो जंक्शन (Wipro Junction) रखा जा सकता है। सरकार प्रतिष्ठित व्यक्तियों और बड़ी कंपनियों के सम्मान में और भी सड़कों का नाम बदलने पर विचार कर रही है। माना जा रहा है कि यह फैसला जनवरी में होने वाले तेलंगाना राइजिंग ग्लोबल समिट से पहले दुनिया का ध्यान खींचने की रणनीति का हिस्सा है। सरकार ने बताया कि 100 मीटर लंबी नई ग्रीनफील्ड रोड, जो नेहरू आउटर रिंग रोड को रैडियल रिंग रोड से जोड़ेगी, उसका नाम रतन टाटा के नाम पर रखा जाएगा। इस रोड के इंटरचेंज का नाम पहले ही टाटा इंटरचेंज रखा जा चुका है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/death-of-a-youth-in-bareilly-villagers-anger/100437

Related to this topic: