प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

तालिबान मंत्री भारत आकर खुश भारत खोलेगा दूतावास

अफगानिस्तान में भारत दूतावास खोलेगा भारत

नई दिल्ली। अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी और भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के बीच आपसी महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत हुई। जयशंकर ने अफगानिस्तान की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और स्वतंत्रत

अफगानिस्तान में भारत दूतावास खोलेगा भारत

अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी और भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर |

अफगानिस्तान में भारत दूतावास खोलेगा भारत

नई दिल्ली। अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी और भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के बीच आपसी महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत हुई। जयशंकर ने अफगानिस्तान की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और स्वतंत्रता के लिए भारत की पूरी तरह प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि भारत जल्द ही काबुल में अपना दूतावास खोलेगा। यह अफगान विदेशमंत्री का भारत का ऐतिहासिक दौरा हैं।
चार साल पहले अशरफ गनी के अफगानिस्तान से भागने और तालिबान के वहां कब्जे के बाद भारत ने अपना दूतावास काबुल में बंद कर दिया था। इस वक्त अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच भी संबंध तनावपूर्ण हैं। ऐसे में भारत और अफगानिस्तान की निकटता पाकिस्तान के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है।
 दोनों विदेशमंत्रियों की बैठक के दौरान जयशंकर ने कहा कि आपकी यात्रा भारत-अफगानिस्तान संबंधों को आगे बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस दौरान अफगानिस्तान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी ने कहा-"अफगानिस्तान में हाल ही में आए भूकंप में भारत ने सबसे पहले प्रतिक्रिया दी थी। अफगानिस्तान भारत को एक घनिष्ठ मित्र मानता है। अफगानिस्तान आपसी सम्मान, व्यापार और लोगों के आपसी संबंधों पर आधारित संबंध चाहता है। हम आपसी समझ का एक परामर्श तंत्र बनाने के लिए तैयार हैं, जो हमारे संबंधों को मजबूत करने में मदद करेगा।"

मुत्ताकी ने भारत दौरे पर जताई खुशी


अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मुत्ताकी ने कहा, "मुझे दिल्ली आकर खुशी हो रही है और इस यात्रा से दोनों देशों के बीच समझ बढ़ेगी। भारत और अफगानिस्तान को अपने आपसी संपर्क और आदान-प्रदान बढ़ाने चाहिए। हम किसी भी समूह को अपनी जमीन का इस्तेमाल दूसरों के खिलाफ करने की इजाजत नहीं देंगे।"
फिलहाल, भारत ने काबुल में अपने तकनीकी मिशन को दूतावास का दर्जा देने की घोषणा की है। यह दोनों देशों के लिए बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण राजनयिक कदम है। अफगान विदेश मंत्री मुत्ताकी के साथ बैठक के दौरान, विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने कहा, "मुझे आज काबुल स्थित भारत के तकनीकी मिशन को भारतीय दूतावास के स्तर पर उन्नत करने की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है।


पाकिस्तानी विमानों ने काबुल पर बरसाए बम

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल गुरुवार रात धमाकों से कांप उठा पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने काबुल में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के कैंपों को निशाना बनाकर बम गिराए। यह हमला तब हुआ जब अफगानिस्तान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी भारत के अपने पहले उच्च-स्तरीय दौरे पर हैं। पाकिस्तान की इस कार्रवाई से माना जा रहा है कि पाकिस्तान नई दिल्ली और काबुल की बढ़ती कूटनीतिक नजदीकियों से परेशान है।
तालिबान और पाकिस्तान के संबंधों में यह घटनाक्रम एक तनावपूर्ण दौर में आया है। लंबे समय से पाकिस्तान अफगानिस्तान पर टीटीपी को वित्तीय और सैन्य समर्थन देने का आरोप लगाता रहा है।