प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

लंदन में तेलंगाना के छात्र की संदिग्ध मौत

लंदन में तेलंगाना के छात्र का संदिग्ध हालात में शव मिला, परिवार ने शव भारत लाने की लगाई गुहार

लंदन में तेलंगाना के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसके बाद परिवार ने शव को भारत लाने और मामले की जांच की मांग की है।

लंदन में तेलंगाना के छात्र का संदिग्ध हालात में शव मिला परिवार ने शव भारत लाने की लगाई गुहार

Telangana Student Dies in London Under Suspicious Circumstances |

कामारेड्डी (तेलंगाना)। लंदन में तेलंगाना के 25 वर्षीय छात्र श्रीनाथ रेड्डी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है, जिससे उनके परिवार में शोक की लहर है। परिजनों ने भारत सरकार और तेलंगाना सरकार से उनके पार्थिव शरीर को स्वदेश लाने और मामले की गहन जांच की मांग की है।

लीसेस्टर यूनिवर्सिटी में एमएस के दूसरे वर्ष में था छात्र

जानकारी के अनुसार, श्रीनाथ रेड्डी कामारेड्डी जिले के राजमपेट मंडल के तलमडला गांव के निवासी थे और करीब 14 महीने पहले उच्च शिक्षा के लिए लंदन गए थे। वह लंदन की लीसेस्टर यूनिवर्सिटी में एमएस के दूसरे वर्ष के छात्र थे। परिवार के अनुसार, 22 जून की रात वह एक दोस्त के जन्मदिन समारोह में शामिल हुए थे और बाद में अपने कमरे में लौट आए। अगली सुबह उन्हें उनके कमरे में मृत पाया गया। इस घटना की जानकारी सबसे पहले उनके रूममेट्स ने वहां मौजूद रिश्तेदारों को दी, जिन्होंने आगे परिवार को सूचित किया।

परिवार ने हत्या की जताई आशंका

मृतक के पिता मधुसूदन रेड्डी ने बताया कि बेटे से उनकी आखिरी बातचीत घटना से एक रात पहले हुई थी, और उन्हें उसकी मौत की वजह के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। परिवार ने हत्या की आशंका जताई है। मगर, यह मामला हत्या या आत्महत्या है, यह वास्तविक जांच के बाद ही सामने आएगा।

शव को भारत लाने में मदद की अपील

परिजनों ने सरकार से अपील की है, कि आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण शव को भारत लाने में मदद की जाए और घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाए। मामले की आगे की जानकारी का इंतजार है। (एएनआई)

यह भी पढ़ेंः अलीगढ़ में पुलिस मुठभेड़ में गौहत्या के वांछित आरोपी को चोट आई

Related to this topic: