प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • मध्य प्रदेश के उज्जैन में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने महाकालेश्वर मंदिर में पूजा की
  • जम्मू-कश्मीर में फिर दिखे संदिग्ध ड्रोन, पुंछ और सांबा इलाके में हाई अलर्ट, सेना ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, राजौरी में 3.5 किलो IED बरामद
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का पंजाब और राजस्थान दौरा, डॉ. बी. आर. आंबेडकर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के 21वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी
  • I-PAC रेड के दौरान ED अफसरों के साथ हुई बदसलूकी को लेकर आज कोलकाता में BJP का हल्लाबोल, सुवेंदु अधिकारी की अगुवाई में BJP के 50 से ज्यादा विधायक सेक्रेटेरिएट के पास सुबह 10 बजे से देंगे धरना
  • महाराष्ट्र में BMC सहित 29 नगर निकाय चुनाव का आज आएगा रिजल्ट, सुबह 10 बजे से शुरू होगी वोटों की गिनती, करीब 16 हजार उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
  • पौड़ी गढ़वाल: इडवालस्यूं पट्टी में आदमखोर गुलदार का आतंक, बाड़ा गांव में गुलदार ने एक नेपाली मजदूर को अपना शिकार बनाया, स्थानीय ग्रामीणों ने नेपाली मजदूर का अधखाया शव बरामद किया
  • भोपाल: ट्रेक्टर ट्राली और लोडिंग की भीषण भिड़ंत, हादसे में 5 की मौके पर मौत, 6 लोग घायल, नर्मदा नदी में संक्रात पर्व पर स्नान करने जा रहे थे
  • ग्वालियर: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मकर संक्रांति पर सभी को शुभकामनाएं दी, उन्होंने व्यापार मेले में ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए 50 फीसदी रोड टैक्स की छूट को लेकर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया
  • देहरादून: नीति आयोग की निर्यात तैयारी सूचकांक 2024 में उत्तराखंड अव्वल, छोटे राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड को मिला पहला स्थान

टेस्ट सिरीज में भारत का सूपड़ा साफ कर 2-0 से जीती

दक्षिण अफ्रीका ने 25 साल बाद भारत में जीती टेस्ट श्रृंखला

दक्षिण अफ्रीका ने भारत दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैंच में 408 रन के विशाल अंतर से हराकर दो टेस्ट मैच की श्रृंखला 2-0 से जीत ली। दक्षिण अफ्रीका ने भारत की धरती पर 25 साल बाद सीरीज जीती है।

दक्षिण अफ्रीका ने 25 साल बाद भारत में जीती टेस्ट श्रृंखला 

दक्षिण अफ्रीका ने 25 साल बाद भारत में जीती टेस्ट श्रृंखला 

टेस्ट सिरीज में भारत का सूपड़ा साफ कर 2-0 से जीती सिरीज

गुवाहाटी।
दक्षिण अफ्रीका ने भारत दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैंच में 408 रन के विशाल अंतर से हराकर दो टेस्ट मैच की श्रृंखला 2-0 से जीत ली। दक्षिण अफ्रीका ने भारत की धरती पर 25 साल बाद सीरीज जीती है। अफ्रीका ने इससे पहले साल 2000- 99 में भारत को 2-0 से हराया था।

गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने 5वें और आखिरी दिन बुधवार को कल के स्कोर 2 विकेट पर 27 रन से आगे खेलना शुरू किया। हार्मर ने एक ही ओवर में पहले कुलदीप यादव (5) और फिर ध्रुव जुरेल (2) को आउट किया। इसके बाद आए कप्तान ऋषभ पंत ने केशव महाराज के एक ही ओवर में चौका-छक्का लगाकर प्रभुत्व बनाने की कोशिश की, लेकिन हार्मर की एक अचानक उछली गेंद ने पंत (13) के बल्ले के हैंडल का किनारा लेकर उन्हें भी पवेलियन वापस लौटा दिया। साई सुदर्शन इस दौरान पिच पर जमे रहे, लेकिन रन नहीं बना सके। सुदर्शन ने छठे विकेट के लिए जडेजा के साथ 37 रन जोड़े, जिसमें सारा योगदान जडेजा का ही था। आखिर में सुदर्शन का धैर्य मुथुसामी ने तोड़ा और मार्करम के हाथों कैच कराकर साउथ अफ्रीका के लिए इस बड़ी दीवार को तोड़ दिया। सुदर्शन ने 139 गेंद में 14 रन बनाए। इसके बाद वॉशिंगटन सुंदर (16) और जडेजा ने सातवें विकेट के लिए 35 रन जोड़े। जडेजा ने छक्के के साथ अपने 50 रन पूरे किए। उन्हें महाराज ने स्टंप कराया और इसके बाद मैच में महज औपचारिकता ही शेष बची थी। आखिर में मोहम्मद सिराज के छक्के के लिए मारे गए शॉट को यानसेन ने जबरदस्त कैच में बदलकर मैच को खत्म कर दिया और अपनी टीम को 2-0 से क्लीन स्वीप दिला दी।

भारत की ओवरऑल टेस्ट क्रिकेट और खासकर घरेलू मैदान पर रनों के आधार पर सबसे बड़ी हार है। भारत के लिए घरेलू टेस्ट इतिहास का सबसे बड़ा झटका है। इससे पहले 2004 में नागपुर में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 342 रनों से मात दी थी। इस सीरीज में दक्षिण अफ्रीका ने भारत पर पूरी तरह हावी रहते हुए कोलकाता के पहले टेस्ट में 30 रनों से जीत हासिल की थी, और अब गुवाहाटी में 408 रनों की भारी शिकस्त देकर सूपड़ा साफ कर दिया।

इस हार के बाद अब भारतीय कोच गौतम गंभीर की खेल क्षमता पर सवाल उठने लगे हैं। बीजेपी के पूर्व सांसद गंभीर की कोचिंग में यह दूसरी बार है जब भारत को घर पर क्लीनस्वीप का सामना करना पड़ा है। इससे पहले अक्टूबर-नवंबर 2024 में न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की सीरीज में भारत को 3-0 से रौंदा था। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के नजरिए से यह हार और भी शर्मनाक है, क्योंकि भारत की अंक तालिका पर गहरा असर पड़ेगा। 13 महीनों के अंदर घर पर दूसरी क्लीनस्वीप ने टीम इंडिया की उम्मीदों को करारा झटका दिया है।
इस हार के साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में पहुंचना भी अब नामुमकिन सा हो गया है, क्योंकि उसे फाइनल में पहुंचने के लिए अगले 9 टेस्ट मैच में से कम से कम 8 मैच में जीत हासिल करनी होगी। WTC की पॉइंट्स टेबल में अब भारत 5वें नंबर पर खिसक गया है।

दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में ही टीम की मजबूत नींव रख दी थी। मेहमान टीम ने पहली पाली में 489 रन का अच्छा स्कोर खड़ा किया था। जवाब में भारत पहली पारी में महज 201 रन पर सिमट गया, जिससे कंगारूओं को 288 रनों की बढ़त मिली। दक्षिण अफ्रीका ने फॉलोऑन न कराते हुए अपनी दूसरी पारी खेली और पांच विकेट पर 260 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। कुल मिलाकर 548 रनों की बढ़त के साथ भारत के सामने 549 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य रखा गया। पर भारत का दोनो पाली में शर्मनाक प्रदर्शन देखने को मिला। भारत ने पहली पाली में 201 रन और दूसरी पाली में मात्र 140 रन ही बना सकी।

इसे भी पढ़ेंः

दिल्ली ब्लास्ट में सातवीं गिरफ्तारी, एनआईए की बड़ी सफलता

https://www.primenewsnetwork.in/india/delhi-blast-case-seventh-arresting/98821