प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

टर लिस्ट में गड़बड़ी पर बीएलओ पर गिरेगी गाज

वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर बीएलओ पर गिरेगी गाज, चुनाव आयोग ने बढ़ाई सख्ती

चुनाव आयोग उन बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई करेगा जिनके कारण वोटर लिस्ट में वोटरों के नाम में गड़बड़ी होगी। बीएलओ को 15 नवंबर तक सभी वोटरों के पास गणना फार्म पहुंचा देना है।

वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर बीएलओ पर गिरेगी गाज चुनाव आयोग ने बढ़ाई सख्ती

बीएलओ पर चुनाव आयोग की कड़ी नजर

कोलकाता। चुनाव आयोग उन बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई करेगा जिनके कारण वोटर लिस्ट में वोटरों के नाम में  गड़बड़ी होगी। बीएलओ को 15 नवंबर तक सभी वोटरों के पास गणना फार्म पहुंचा देना है। उसके बाद 4 दिसंबर के पहले तक सभी वोटरों से भरा हुआ गणना फार्म वापस लेना है। 

एसआईआर के दौरान बढ़ी सख्ती

सूत्रों के अनुसार चुनाव आयोग ने एसआइआर के दौरान सख्ती और सतर्कता बरती है। वोटर लिस्ट में ऐसे किसी भी वोटर का नाम नहीं हो जो मृत है और न ही किसी भी वोटर का जो जगह नाम हो। ऐसा होने पर बीएलओ ही जिम्मेदार ठहराए जाएंगे। बीएलओ के पास वोटरों को गणना फार्म देने के लिए एक ही दिन बचा है। चुनाव आयोग की सख्ती से उनकी परेशानी बढ़ गई है।

 

यह भी पढ़े: मृत आधार वाले वोटर हटाने पर टीएमसी चिंतित

https://www.primenewsnetwork.in/india/tmc-wary-of-removing-deceased-from-voter-list/97606

Related to this topic: