प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मेटा को कानूनी कार्रवाई की भी दी चेतावनी

संसदीय समिति ने प्रधानमंत्री मोदी के वीडियो को हटाने पर कड़ा रुख अपनाया

मेटा के अधिकारियों ने माफी मांगते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का वीडियो गलती से कुछ समय के लिए हटा दिया गया था। समिति के कई सदस्यों ने कहा कि मुद्दा माफी का नहीं, बल्कि जवाबदेही तय करने का है।

संसदीय समिति ने प्रधानमंत्री मोदी के वीडियो को हटाने पर कड़ा रुख अपनाया

सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष निशिकांत दुबे |

नई दिल्ली । सूत्रों के मुताबिक, संचार और सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी संसदीय स्थायी समिति ने परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ कार्रवाई पर प्रधानमंत्री मोदी के वीडियो को फेसबुक से कुछ समय के लिए हटाए जाने पर कड़ा रुख अपनाया है। सोमवार को हुई अपनी बैठक में कई सदस्यों ने मेटा के अधिकारियों से सवाल पूछे। सूत्रों ने बताया कि मेटा के अधिकारियों ने माफी मांगते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का वीडियो गलती से कुछ समय के लिए हटा दिया गया था। समिति के कई सदस्यों ने कहा कि मुद्दा माफी का नहीं, बल्कि जवाबदेही तय करने का है।

स्नैपचैट, गूगल, एक्स, फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम, यूट्यूब के अफसर भी देंगे जानकारी

सूत्रों ने बताया कि समिति के सदस्यों ने वीडियो को कुछ समय के लिए हटाने के लिए जिम्मेदार मेटा के अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की भी बात कही है। इसके अलावा मेटा से उसके प्लेटफॉर्म पर मौजूद विवादास्पद और आपत्तिजनक सामग्री के संबंध में भी कंपनी द्वारा की गई कार्रवाई का विवरण भी मांगा है। संचार और सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी संसदीय स्थायी समिति सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मस के विचार ले रही है। समिति की अध्यक्षता भाजपा सांसद निशिकांत दुबे कर रहे हैं। बैठक के एजेंडा के अनुसार, स्नैपचैट, गूगल, एक्स (पूर्व में ट्विटर), मेटा (फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम) और यूट्यूब के प्रतिनिधि समिति को पूछे गए विषयों पर जानकारी देंगे। बैठक में गृह सचिव गोविंद मोहन समेत कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मेटा ने 28 जुलाई को कहा था कि परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ कार्रवाई पर प्रधानमंत्री मोदी का फेसबुक वीडियो तकनीकी खराबी के कारण हटा दिया गया था और बाद में बहाल कर दिया गया। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने प्रधानमंत्री मोदी के वीडियो को संक्षिप्त रूप से हटाए जाने के मामले में मेटा को तलब किया है। सचिव एस. कृष्णन ने कहा कि कंपनी द्वारा दी गई "तकनीकी त्रुटि" की व्याख्या पूरी तरह से स्वीकार्य नहीं है। (ANI)

इसे भी पढेंः  साइकिल खरीद टेंडर में 90 करोड़ के भ्रष्टाचार का आरोप, AAP ने रेखा गुप्ता सरकार को घेरा

Related to this topic: