प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पीएम मोदी के बर्थडे पर राहुल गांधी और अमित शाह ...

पीएम मोदी के बर्थडे पर राहुल गांधी और अमित शाह समेत इन नेताओं ने दी बधाई

PM Modi Birthday : पीएम नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन बुधवार को देशभर में मनाया जा रहा है. बीजेपी कई कार्यक्रम का आयोजन करेगी. सोशल मीडिया पर भी पीएम मोदी को बधाई देने का सिलसिला जारी है.

पीएम मोदी के बर्थडे पर राहुल गांधी और अमित शाह समेत इन नेताओं ने दी बधाई

पीएम मोदी के बर्थडे पर राहुल गांधी और अमित शाह समेत इन नेताओं ने दी बधाई |

PM Modi Birthday : पीएम नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन बुधवार को देशभर में मनाया जा रहा है. बीजेपी कई कार्यक्रम का आयोजन करेगी. सोशल मीडिया पर भी पीएम मोदी को बधाई देने का सिलसिला जारी है. अमित शाह, राहुल गांधी और नीतीश कुमार समेत कई नेताओं ने बधाई दी. 

height=342

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, मोदी जी के नेतृत्व में भारत वैश्विक आकांक्षाओं का केंद्र भी बना है. अंतरिक्ष में चांद के दक्षिणी ध्रुव से लेकर द्वारका में समुद्र की गहराई तक, उन्होंने विरासत और विज्ञान दोनों को गौरव दिलाया है. उनके नेतृत्व में आज भारत स्पेस सेक्टर में नए कीर्तिमान बना रहा है.

height=250

राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं.

height=471

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा, हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. हम सचमुच भाग्यशाली हैं कि हमें सही समय पर सही नेता मिला है, जो स्पष्टता और दृढ़ संकल्प के साथ हमारे राष्ट्र का मार्गदर्शन कर रहा है. जनता और हमारे राष्ट्र की समृद्धि के प्रति उनकी पूर्ण प्रतिबद्धता ने अनगिनत लोगों के जीवन को छुआ है और पूरे देश में सार्थक बदलाव लाए हैं. अपनी निष्ठा से, उन्होंने हमारी वैश्विक प्रतिष्ठा को मज़बूत किया है और 2047 तक विकसित भारत के अपने रोडमैप के साथ हमें विश्व का अग्रणी राष्ट्र बनने की दिशा में अग्रसर कर रहे हैं. मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य, असीम ऊर्जा और हमारी महान मातृभूमि के लिए समर्पित सेवा के लिए अनेक वर्षों तक उनकी कामना करता हूं.

height=288

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. उनके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना है.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/breaking-story/india/120/breaking/06f929c0/c9d4fb8b/breakingdetails/rahul-gandhi-has-been-pakistans-darling-said-kiren-47170
 

Related to this topic: