प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • लखनऊ: BSP सवर्ण वोटों के साथ लाने की बना रही रणनीति, BSP को सवर्ण वोटों के जरिए ही 2027 जीत मिलने की उम्मीद, ब्राह्मण वोटों पर BSP सुप्रीमो मायावती का खास फोकस
  • वाराणसी: पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के दिशा-निर्देशों पर कैंट स्टेशन के सामने चलाया गया ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’, 15 वाहन सीज, 25 का हुआ चालान
  • रायबरेली: एक सप्ताह पूर्व क्रिकेट मैदान में हुई मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, वीडियो में बैट से निर्दयता से पीटने की तस्वीरें सामने आई, मामले में 6 नामजद समेत 2-3 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
  • मुजफ्फरनगर: भीषण सड़क हादसा, स्कूटी और बाइक के बीच हुई टक्कर, हादसे में 3 लोग घायल, सड़क क्रॉस करने के दौरान हुई टक्कर
  • आजमगढ़: पुलिस और गोतस्करों के बीच हुई मुठभेड़, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गोतस्कर गोली लगने से घायल, दो आरोपी गिरफ्तार, तमंचा, कारतूस, पिकअप वाहन और गोवंश बरामद
  • मुजफ्फरनगर: पुलिस ने स्कूल की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील हरकत करने वाले मनचले को गिरफ्तार किया, आरोपी के पास से 5 किलो गांजा बरामद
  • बहराइच: कतर्नियाघाट इलाके में तेंदुए के हमले में 6 साल की मासूम की मौत, घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल
  • गाजियाबाद: रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 और 2 के बीच बने इलेक्ट्रिक पैनल रूम में अचानक लगी आग, RPF और GRP की टीम मौके पर पहुंची, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया
  • कानपुर: दबंगों से प्रताड़ित होकर युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, शुभम कटियार नाम के युवक परिवार को लगातार कर रहा था परेशान, पीड़ित ने पुलिस पर पुराने मामले में कार्रवाई नहीं करने का लगाया आरोप

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर किया बड़ा एलान

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर किया एलान

वाशिंगटन / नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच बहुप्रतीक्षित ट्रेड डील का ऐलान हो गया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म  ट्रुथ सोशल पर किया एलान

India US Relations |

ट्रंप का बड़ा एलान, टैरिफ में राहत

भारत और अमेरिका के बीच बहुप्रतीक्षित ट्रेड डील का ऐलान हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “ट्रुथ सोशल” पर एक पोस्ट के जरिए इस ट्रेड डील की जानकारी दी।  राष्ट्रपति ट्रंप ने पोस्ट में लिखा कि भारत और अमेरिका आपसी व्यापार समझौते पर सहमत हो गए हैं। इसके तहत भारत पर लगाए गए 25 प्रतिशत पारस्परिक टैरिफ को घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है।

मोदी-ट्रंप फोन वार्ता के बाद फैसला

इससे पहले सोमवार को राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच टेलीफोन पर बातचीत हुई थी। इसी बातचीत के बाद ट्रंप ने भारत पर लगे टैरिफ को घटाने का ऐलान किया। प्रधानमंत्री मोदी ने इस फैसले को शानदार बताते हुए राष्ट्रपति ट्रंप को धन्यवाद दिया।

अमेरिकी राजदूत ने पहले ही दिए संकेत

राष्ट्रपति ट्रंप के पोस्ट से पहले भारत में अमेरिकी राजदूत सर्गियो गोर ने देर रात 9:16 बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस डील की जानकारी दे दी थी। वहीं ट्रंप ने कुछ घंटे पहले ट्रुथ सोशल पर भारतीय न्यूज़ मैगजीन इंडिया टुडे के कवर पेज की तस्वीर भी पोस्ट की थी। इस कवर पर ट्रंप और मोदी की तस्वीर छपी थी और लिखा था —
“Movers and Shakers”।

ट्रंप का दावा: भारत लगाएगा शून्य टैरिफ

ट्रंप ने अपने पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के अनुरोध और उनके प्रति सम्मान के चलते यह फैसला लिया गया। उन्होंने दावा किया कि अब भारत अमेरिका पर लगने वाले टैरिफ को शून्य (0%) कर देगा।

तेल व्यापार में भी बड़ा बदलाव

अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी दावा किया कि भारत अब रूस से तेल खरीदने की बजाय अमेरिका से ज्यादा तेल खरीदेगा। ट्रंप ने लिखा, “आज सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करना मेरे लिए सम्मान की बात थी। वे मेरे बहुत अच्छे मित्र हैं। हमारी बातचीत व्यापार के साथ-साथ रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने जैसे अहम मुद्दों पर भी हुई।”

भारत-अमेरिका रिश्ते होंगे और मजबूत

ट्रंप ने कहा कि भारत और अमेरिका के रिश्ते आगे और भी मजबूत होंगे। उन्होंने लिखा, “प्रधानमंत्री मोदी और मैं ऐसे नेता हैं जो बातें नहीं, काम करके दिखाते हैं।”

पीएम मोदी ने जताया आभार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस घोषणा पर खुशी जताई। उन्होंने एक्स पर लिखा, “राष्ट्रपति ट्रंप से बात करके बहुत अच्छा लगा। खुशी है कि अब ‘मेड इन इंडिया’ उत्पादों पर टैरिफ घटकर 18% हो गया है। भारत के 1.4 अरब लोगों की ओर से राष्ट्रपति ट्रंप को धन्यवाद।”

भारत-US ट्रेड डील से क्या बदलेगा

ट्रेड डील के ऐलान के बाद अब भारतीय उत्पादों पर अमेरिका 50% की बजाय 18% टैरिफ लगाएगा। ट्रंप ने यह भी कहा कि भारत अमेरिका से 500 बिलियन डॉलर का सामान खरीदेगा।

500 बिलियन डॉलर का लक्ष्य

फिलहाल भारत अमेरिका से करीब 50 बिलियन डॉलर का आयात करता है। अगर इसे बढ़ाकर 500 बिलियन डॉलर तक ले जाना है, तो इसके लिए लंबे समय तक मजबूत रणनीतिक साझेदारी की जरूरत होगी।

यह भी पढ़े: भारत-पाक मैच रद्द, आईसीसी को भारी नुकसान

https://www.primenewsnetwork.in/india/no-india-pak-match-could-hurt-icc-badly/131702

Related to this topic: