प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

दुनिया के दो सबसे बेहतरीन नेताओं में PM मोदी

ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की, दुनिया के क्लासिक नेताओं की श्रेणी में रखा

ट्रंप ने 'द एक्सियोस शो' में पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को 'क्लासिक' नेताओं की श्रेणी में रखा है। ट्रंप ने पीएम मोदी को एक बेहद मजबूत, स्थिर और शांतिप्रिय नेता बताया। पूरी रिपोर्ट पढ़ें..

ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की दुनिया के क्लासिक नेताओं की श्रेणी में रखा

(फाइल फोटो) | ANI

वॉशिंगटन DC:अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की तारीफ करते हुए उन्हें 'क्लासिक' नेताओं की श्रेणी में रखा है। ट्रंप ने उन्हें उन दो नेताओं के रूप में चुना, जिनकी वे सबसे अधिक प्रशंसा करते हैं।

ट्रंप ने शी जिनपिंग और मोदी को बताया क्लासिक नेता

'द एक्सियोस शो' में दिए गए इंटरव्यू में, जब उनसे पूछा गया कि वे वैश्विक स्तर पर किन नेताओं को सबसे अधिक पसंद करते हैं, तो उन्होंने शी जिनपिंग और पीएम मोदी का नाम लिया। ट्रंप ने मोदी के नेतृत्व को बेहद मजबूत और स्थिर बताया, जो 1.5 अरब लोगों का नेतृत्व कर रहे हैं।

मोदी बहुत सख्त इंसान, लेकिन शांत स्वभाव के हैं- ट्रंप

उन्होंने कहा कि ''मोदी एक बेहतरीन नेता हैं, जो युद्धों से दूर रहते हैं और शांति बनाए रखते हैं। वे बहुत सख्त इंसान हैं, लेकिन फिर भी शांत स्वभाव के हैं।''

मोदी के लंबे कार्यकाल की प्रशंसा की

ट्रंप ने मोदी के लंबे कार्यकाल और राजनीतिक स्थिरता की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि भारत में अक्सर राजनीतिक बदलाव होते रहते हैं, लेकिन मोदी पिछले 12 सालों से लगातार सत्ता में हैं और उन्होंने इसे शांति एवं मजबूती के साथ संभाला है।

व्यापारिक रिश्तों पर बोले ट्रंप- बेहतर हुए संबंध

अमेरिका और भारत के बीच व्यापारिक रिश्तों को लेकर भी ट्रंप ने कहा कि उनके नेतृत्व में ये संबंध बेहतर हुए हैं और अब दोनों देशों के बीच निष्पक्ष व्यापार हो रहा है।

विश्व मंच पर अपनी अलग पहचान रखते हैं जिनपिंग और मोदी- ट्रंप

ट्रंप ने वैश्विक नेतृत्व की शैलियों पर बात करते हुए बताया कि शी जिनपिंग और पीएम मोदी दोनों ही विश्व मंच पर अपनी अलग पहचान रखते हैं और उनके प्रभाव को नकारा नहीं जा सकता।

बायोग्राफी बनाने के लिए हॉलीवुड में

अंत में ट्रंप ने कहा कि ''अगर इनमें से किसी पर भी कोई फिल्म बनानी हो, तो हॉलीवुड में वैसा कोई नहीं मिलेगा। ये दोनों ही क्लासिक और अद्वितीय नेता हैं।''

यह भी पढ़ें: राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी पर नृपेंद्र मिश्र का बड़ा खुलासा, चंपत राय की निष्ठा पर संदेह नहीं

यह भी पढ़ें: 'खान सर' को बड़ी राहत, कोचिंग फायरिंग मामले में कठोर कार्रवाई पर रोक

यह भी पढ़ें: नीट पुनर्परीक्षा में नियम तोड़ने पर परीक्षा से बाहर होंगे नीट अभ्यर्थी

यह भी पढ़ें: NEET एडमिट कार्ड की बड़ी चूक से मचा हड़कंप, नागपुर के छात्र का दुबई परीक्षा केंद्र!

यह भी पढ़ें: NEET UG 2026 री-एग्जाम में नागपुर के छात्र का परीक्षा केंद्र अबू धाबी से नागपुर में बदला गया

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में भगवान राम के कथित अपमान के विरोध में हिंदुओं ने निकाला मशाल जुलूस

Related to this topic: