प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गंडक नदी का किया जायजा

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गंडक नदी का किया जायजा

मोतिहारी में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रसिद्ध गंडक नदी का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से जलस्तर, तटबंधों और संभावित प्रभावित क्षेत्रों की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गंडक नदी का किया जायजा

सीएम सम्राट चौधरी ने गंडक नदी का किया जायजा |

मोतिहारी: नेपाल में लगातार हो रही बारिश के बाद गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर ने चंपारण के तटीय और निचले इलाकों में चिंता बढ़ा दी है। वाल्मीकिनगर बराज से सोमवार को करीब 5.43 लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने की सूचना के बीच प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है।

सीएम सम्राट चौधरी ने गंडक नदी का लिया जायजा

इसी बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को मोतिहारी पहुंचे और केसरिया थाना क्षेत्र के डुमरियाघाट में गंडक नदी की स्थिति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से जलस्तर, तटबंधों और संभावित प्रभावित क्षेत्रों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को पूरी रात अलर्ट मोड में रहने और नदी के जलस्तर में किसी भी बदलाव पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया। संभावित बाढ़ की स्थिति में प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने, नावों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और राहत सामग्री की व्यवस्था पहले से रखने को कहा गया।

राहत-बचाव के लिए प्रशासन अलर्ट

प्रशासन को विशेष रूप से निचले इलाकों और नदी किनारे बसे गांवों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। बाढ़ की स्थिति बनने पर भोजन, पेयजल, दवा और राहत शिविरों की व्यवस्था तत्काल शुरू करने को कहा गया है। मुख्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह सहित जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। गंडक में बढ़ते जलप्रवाह के बीच अब प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती संभावित प्रभावित परिवारों तक समय पर राहत पहुंचाने की है। अगले कुछ घंटे नदी के जलस्तर और पानी के बहाव के लिहाज से महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। 

ये भी पढ़ें- गणेश विसर्जन के दौरान नदी में डूबे युवक का शव तीसरे दिन बरामद, SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Related to this topic: