दावोस। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरवार को यूरोपीय देशों पर टैरिफ लगाने की धमकी वापस ले ली।
ग्रीनलैंड पर चर्चा, ट्रंप ने टैरिफ की धमकी हटाई
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरवार को यूरोपीय देशों पर टैरिफ लगाने की धमकी वापस ले ली। उन्होंने कहा कि वह ग्रीनलैंड को लेकर कुछ यूरोपीय देशों पर एक फरवरी से टैरिफ लगाने की अपनी योजनाओं को आगे नहीं बढ़ाएंगे। उन्होंने बुधवार को नाटो के महासचिव मार्क रुटे के साथ एक बैठक की थी। जिसे बाद यह फैसला सामने आया है। इस बैठक को ट्रंप ने बहुत ही रचनात्मक बैठक बताया। इस दौरान, नाटो प्रमुख से उनकी ग्रीनलैंड को लेकर स्पष्ट बातचीत हुई। इस बैठक में ट्रंप ने ग्रीनलैंड के बारे में भावी डील के फ्रेमवर्क की जमीन तैयार की।
ग्रीनलैंड मुद्दे पर ट्रंप ने टैरिफ हटाया
अपने सोशल मीडिया पोस्ट में ट्रंप ने इस कदम को अमेरिका और नाटो सहयोगियों दोनों के लिए फायदेमंद बताया। ट्रंप ने लिखा- 'नाटो प्रमुख मार्क रुटे के साथ मेरी बहुत ही प्रोडक्टिव मीटिंग हुई, हमने ग्रीनलैंड और पूरे आर्कटिक क्षेत्र के संबंध में भविष्य के सौदे का फ्रेमवर्क बनाया है। अगर डील पूरी होती है तो अमेरिका और सभी नाटो देशों के लिए बहुत अच्छा होगा। इस समझ के आधार पर, मैं उन टैरिफ को लागू नहीं करूंगा जो 1 फरवरी से लागू होने वाले थे।' ट्रंप ने आगे लिखा- ग्रीनलैंड से संबंधित गोल्डन डोम के संबंध में अतिरिक्त चर्चाएं हो रही हैं। जैसे-जैसे चर्चा आगे बढ़ेगी और जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, विदेश मंत्री मार्को रुबियो, विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जरूरत के अनुसार अन्य लोग बातचीत के लिए जिम्मेदार होंगे। वे सीधे मुझे रिपोर्ट करेंगे।
यह भी पढ़े: टीएमसी विरोधी पार्टियां एकजुट
https://www.primenewsnetwork.in/india/non-bjp-parties-unite-against-tmc/105901