अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि जो भी देश ईरान के साथ व्यापार करेगा, उसे अमेरिका के साथ होने वाले सभी व्यापार पर 25% टैरिफ देना होगा। यह आदेश तुरंत लागू हो गया है और इसे अंतिम बताया गया
ट्रंप का सख्त संदेश
डोनाल्ड ट्रंप ने यह घोषणा अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर की। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यह आदेश अंतिम है और इसमें कोई ढील नहीं दी जाएगी। यानी ईरान से व्यापार करने वाले देशों को अब अमेरिका के साथ कारोबार महंगा पड़ेगा।
भारत पर क्यों पड़ सकता है असर
भारत हाल के वर्षों में ईरान के बड़े व्यापारिक साझेदारों में रहा है। ऐसे में ट्रंप के इस फैसले से भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों पर दबाव बढ़ सकता है। खास बात यह है कि अमेरिका पहले ही भारत पर करीब 50 प्रतिशत तक टैरिफ लगा चुका है।
पहले से भारी टैरिफ का बोझ
अमेरिका द्वारा लगाए गए मौजूदा टैरिफ में रूस से ऊर्जा खरीद को लेकर लगाया गया 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क भी शामिल है। अब ईरान से जुड़े नए फैसले से भारत पर आर्थिक दबाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
किन देशों पर पड़ेगा सीधा असर
ईरान के प्रमुख व्यापारिक साझेदारों में चीन, तुर्की, भारत, संयुक्त अरब अमीरात, पाकिस्तान और आर्मेनिया शामिल हैं। ट्रंप के इस फैसले का सीधा असर इन सभी देशों पर पड़ सकता है।
आगे क्या होगा?
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर भारत ईरान के साथ व्यापार जारी रखता है, तो अमेरिका के साथ उसके व्यापारिक रिश्ते और जटिल हो सकते हैं। आने वाले समय में भारत को संतुलन बनाकर कूटनीतिक और आर्थिक फैसले लेने होंगे।
यह भी पढ़े: लोहड़ी 2026: इतिहास, कारण और महत्व जानिए यहाँ!
https://www.primenewsnetwork.in/india/lohri-2026-history-reasons-meaning/104708