प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

गोरखपुर और संत कबीर नगर में क्लोन ऐप से फर्जीवाड़ा

VB-G RAM G योजना में फर्जी हाजिरी का आरोप, गोरखपुर-संत कबीर नगर में क्लोन ऐप से बड़ा फर्जीवाड़ा: जयराम रमेश

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने VB-G RAM G योजना में क्लोन ऐप से फर्जी हाजिरी और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए बीजेपी पर तीखा हमला बोला है।

vb-g ram g योजना में फर्जी हाजिरी का आरोप गोरखपुर-संत कबीर नगर में क्लोन ऐप से बड़ा फर्जीवाड़ा जयराम रमेश

Congress leader Jairam Ramesh (File Photo) |

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया है कि 'विकसित भारत - गारंटी फॉर रोज़गार और आजीविका मिशन (ग्रामीण)' यानी VB-G RAM G योजना के तहत भगवान राम के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। रमेश के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और संत कबीर नगर जिलों में क्लोन ऐप्स के ज़रिए फर्जी हाजिरी दर्ज किए जाने के मामले सामने आए हैं, जो बेहद गंभीर मसला है।

सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि गोरखपुर के बाद अब संत कबीर नगर में भी इसी तरह का मामला उजागर हुआ है। उन्होंने कहा कि क्लोन ऐप्स के जरिए लगातार फर्जी उपस्थिति दर्ज कराई जा रही है। इससे पहले 13 अक्टूबर को भी उन्होंने इस मुद्दे को उठाते हुए सरकार को घेरा था और कहा था कि इन योजनाओं के जरिए गरीबों के रोजगार के अधिकार छीने जा रहे हैं।

राम के नाम पर हो रहा भ्रष्टाचार

जयराम रमेश ने बीजेपी की नीयत पर सवाल उठाते हुए तीखे शब्दों में कहा, "राम के नाम पर चंदा और चढ़ावा लूटा गया, राम के नाम पर फर्जी रोज़गार दिया गया। राम के नाम पर बीजेपी को और कितने पाप करने बाकी हैं?" उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी की राजनीति में न तो भगवान राम के प्रति सच्ची श्रद्धा है और न ही गरीबों के प्रति कोई संवेदना बची है।

जैसलमेर में भी सामने आ चुकी है गड़बड़ी

गौरतलब है कि इससे पहले अगस्त महीने में राजस्थान के जैसलमेर जिले की सम पंचायत समिति में भी VB-G RAM G योजना के तहत करोड़ों रुपये की अनियमितताओं की आशंका जताई गई थी। केंद्र सरकार के आधिकारिक ऐप की तकनीकी खामी का फायदा उठाकर थर्ड-पार्टी ऐप के जरिए इस धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया था। ग्रामीण विकास मंत्रालय की समीक्षा बैठक में यह बात सामने आई थी कि राज्यभर में फेस ऑथेंटिकेशन के दौरान फोटो डुप्लीकेशन के 2.56 लाख मामलों में से अकेले जैसलमेर में 2.05 लाख मामले पाए गए थे।
(इनपुट: ANI)

यह भी पढ़ें: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में जयराम रमेश का BJP पर हमला, बोले- बड़े दोषियों को बचाने के लिए जांच बंद की गई

Related to this topic: