प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने नीमग्राम में की छापामारी

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले पर केंद्रीय जांच एजेंसियों की नजर

केंद्रीय एजेंसियों ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदावाद जिले के विभिन्न इलाकों में अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने जिले के नीमग्राम गांव में मोइनुल हसन के घर की तलाशी ली।

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले पर केंद्रीय जांच एजेंसियों की नजर

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले पर केंद्रीय जांच एजेंसियों की नजर

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने नीमग्राम में की छापामारी

कोलकाता। केंद्रीय एजेंसियों ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदावाद जिले के विभिन्न इलाकों में अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने जिले के नीमग्राम गांव में मोइनुल हसन के घर की तलाशी ली। उस समय मोइनुल हसन पर घर पर नहीं था। उसके परिवार के मुताबिक वह रोजगार के सिलसिले में इलाके से बाहर गया हुआ है। दिल्ली विस्फोट मामले में गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में से किसी एक से मोबाइल में मोइनुल हसन के मोबाइल का नंबर मिला। उसी के आधार पर एनआइए ने जानकारी के लिए मोइनुल हसन के घर छापा मारा। एनआइए को मोइनुल हसन पर संदेह है। 
नीमग्राम के स्थानीय लोगों के मुताबिक मोइनुल हसन दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में रह चुका है। एनआइए को संदेह है कि उसका संपर्क आतंकवादी संगठनों के हो सकता है। वह मोइनुल हसन की तलाश कर रही है। कहना न होगा कि केंद्रीय जांच एजेंसियां मुर्शिदाबाद में आतंवादी संगठनों से जुड़े व्यक्तियों की गिरफ्तारी कर चुकी हैं। यह जिला बांग्लादेश की  सीमा से सटा है। सीमा पर चौकसी बरती जा रही है।

यह भी पढ़ेंः

रश्मिका मंदाना बोलीं — “हर किसी की ज़िंदगी में एक विजय देवरकोंडा होना चाहिए”, शादी की खबरों के बीच किया दिल से शुक्रिया

https://www.primenewsnetwork.in/entertainment/rashmika-says-everyone-needs-a-vijay-deverakonda/97468

Related to this topic: