बिहार के कटिहार जिले के आबादपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में पति ने पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। मृतका 22 वर्षीय मौसमी दास दो बच्चों की मां थी।
पति को बच्चे के पितृत्व पर था शक
बिहार के कटिहार जिले के आबादपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में पति ने पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। मृतका 22 वर्षीय मौसमी दास दो बच्चों की मां थी।
नवजात का रंग गोरा, पति सांवला—यहीं से शुरू हुआ विवाद
तीन महीने पहले मौसमी ने दूसरे बच्चे को जन्म दिया था। बच्चे का रंग गोरा होने के कारण उसका पति सुकुमार दास, जो खुद सांवले रंग का है, पितृत्व पर शक करने लगा।
पिता ने लगाया दामाद पर हत्या का आरोप
मौसमी के पिता षष्टी दास ने दामाद के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। उनका कहना है कि रिश्तों में उपजा शक ही हत्या की असली वजह है।
रात में आया था ससुराल, आधी रात को दिया वारदात को अंजाम
आरोपी सुकुमार बुधवार रात ससुराल पहुंचा और वहीं रुक गया। देर रात उसने पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी और संवेदनशील अंगों पर भी चाकू से वार किए। सुबह होते ही वह फरार हो गया।
यह भी पढ़े: छह बच्चों की मां प्रेमी संग फरार
https://www.primenewsnetwork.in/india/mother-of-six-runs-away-with-lover-husband-distraught/98360