प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

घर में धन-समृद्धि और तरक्की के लिए आसान उपाय

वास्तु टिप्स: तरक्की और धन-समृद्धि के लिए अपनाएँ ये पाँच आसान उपाय, घर में रहेगा सकारात्मक माहौल

वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि घर में कुछ दोष मौजूद हों, तो उसका असर आर्थिक स्थिति, काम में सफलता और मानसिक शांति पर पड़ सकता है।

वास्तु टिप्स तरक्की और धन-समृद्धि के लिए अपनाएँ ये पाँच आसान उपाय घर में रहेगा सकारात्मक माहौल


1. घर में रखें बांसुरी

 कई लोग मेहनत तो खूब करते हैं, लेकिन फिर भी उन्हें मनचाही सफलता नहीं मिलती। ऐसे में वास्तु के कुछ सरल उपाय नकारात्मक ऊर्जा को कम करते हैं और घर में सकारात्मकता बढ़ाते हैं। माना जाता है कि इन उपायों से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। हिंदू परंपरा में बांसुरी को शुभ माना जाता है। माना जाता है कि भगवान कृष्ण को बांसुरी बहुत प्रिय है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार— आर्थिक परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए चांदी की बांसुरी घर के पूर्व या उत्तर दिशा में रखें। चाहें तो बांस से बनी साधारण बांसुरी भी रख सकते हैं।
इसे घर में रखने से पढ़ाई, नौकरी और व्यापार में आने वाली रुकावटें धीरे-धीरे कम होती हैं।

2. नृत्यमय गणेश जी की प्रतिमा रखें

भगवान गणेश को विघ्नहर्ता माना जाता है। धन-संबंधी समस्याओं और बाधाओं को दूर करने के लिए घर में नृत्य करती हुई गणेश जी की प्रतिमा रखना शुभ माना जाता है। इसे उत्तर-पूर्व दिशा में ऐसे स्थान पर रखें जहाँ परिवार के सभी सदस्य इसे आसानी से देख सकें। माना जाता है कि इससे घर में आनंद, शांति और तरक्की बनी रहती है।

 

यह भी पढ़े: चाइल्ड आर्टिस्ट से सुपरस्टार तक

https://www.primenewsnetwork.in/entertainment/from-child-artists-to-stars-untold-set-stories/97593

Related to this topic: