प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

पूजा घर के जरूरी धार्मिक नियम

घर के मंदिर में रखें ये 5 शुभ चीजें, इन 5 वस्तुओं से हमेशा बनाएं दूरी

घर का मंदिर केवल पूजा-अर्चना का स्थान नहीं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक शांति का केंद्र भी माना जाता है।

घर के मंदिर में रखें ये 5 शुभ चीजें इन 5 वस्तुओं से हमेशा बनाएं दूरी

Vastu tips for Home Temple |

नई दिल्ली (भारत)। घर का मंदिर केवल पूजा-अर्चना का स्थान नहीं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक शांति का केंद्र भी माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं और वास्तु शास्त्र के अनुसार, पूजा घर में रखी जाने वाली वस्तुओं का विशेष महत्व होता है। सही वस्तुओं को रखने से घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मक वातावरण बना रहता है, जबकि कुछ चीजों को मंदिर में रखने से बचने की सलाह दी जाती है।

घर के मंदिर में रखें ये 5 शुभ चीजें

तांबे का कलश: मंदिर में स्वच्छ जल से भरा तांबे का कलश रखना शुभ माना जाता है। इसे नियमित रूप से बदलते रहना चाहिए।

शुद्ध घी का दीपक: सुबह और शाम घी का दीपक जलाने से पूजा का वातावरण पवित्र होता है और सकारात्मकता का संचार होता है।

शंख: पूजा घर में शंख रखना शुभ माना जाता है। पूजा के समय शंखनाद को मंगलकारी माना गया है।

तुलसी दल और पवित्र धार्मिक ग्रंथ: भगवान विष्णु की पूजा में तुलसी का विशेष महत्व है। वहीं गीता, रामचरितमानस या अन्य धार्मिक ग्रंथों को भी सम्मानपूर्वक मंदिर में रखा जा सकता है।

चंदन, रोली और अक्षत: पूजा की आवश्यक सामग्री हमेशा स्वच्छ और व्यवस्थित रूप से मंदिर में रखनी चाहिए, ताकि दैनिक पूजा में सुविधा बनी रहे।

भूलकर भी मंदिर में न रखें ये 5 चीजें

खंडित मूर्तियां या फटी हुई तस्वीरें: टूटी-फूटी प्रतिमाओं और क्षतिग्रस्त चित्रों को पूजा घर में रखना शुभ नहीं माना जाता।

सूखे या मुरझाए फूल: भगवान को हमेशा ताजे फूल अर्पित करें और पुराने फूल समय-समय पर हटा दें।

चमड़े से बनी वस्तुएं: बेल्ट, पर्स या अन्य चमड़े की चीजों को मंदिर में रखने से बचना चाहिए।

गैर-पूजा संबंधी सामान: गैर पूजा संबंधी समान और अन्य घरेलू सामान पूजा घर में रखने की बजाय अलग स्थान पर रखें।

बड़े आकार का शिवलिंग: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार घर के मंदिर में अंगूठे के आकार से बड़ा शिवलिंग स्थापित नहीं करना चाहिए।

पूजा के स्थान की रोज करें सफाई

धार्मिक जानकारों का कहना है, कि पूजा घर की रोज सफाई, पवित्रता और श्रद्धा के साथ की गई आराधना ही सबसे महत्वपूर्ण है। मान्यताओं के अनुसार, स्वच्छ और व्यवस्थित मंदिर घर में सकारात्मक ऊर्जा, मानसिक शांति और आध्यात्मिक वातावरण को बढ़ावा देता है।

(Disclaimer: Prime News इस लेख की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं एवं उपलब्ध पंचांग स्रोतों पर आधारित है।)

यह भी पढ़ें: हाथ-पैरों के लगातार दर्द को न करें नजरअंदाज, जानें राहत के उपाय

Related to this topic: