प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

डेब्यू स्टार कूपर कोनोली का धमाका

पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को रोमांचक मैच में चटाई धूल, कोनोली बने हीरो

आईपीएल के अपने पहले मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) ने गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज की।

पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को रोमांचक मैच में चटाई धूल कोनोली बने हीरो

Cooper Connolly’s Heroic Debut Leads PBKS to Thrilling Win Over GT |

मुल्लांपुर (पंजाब)। आईपीएल के अपने पहले मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) ने गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज की। कूपर कोनोली की नाबाद 72 रनों की शानदार पारी की बदौलत पंजाब ने प्रसिद्ध कृष्णा की घातक गेंदबाजी का सामना करते हुए तीन विकेट से मैच अपने नाम किया।

गुजरात टाइटंस ने निर्धारित ओवरों में बनाए 162 रन

पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 162 रन बनाए। कप्तान शुभमन गिल ने 27 गेंदों में 39 रन और जोस बटलर ने 33 गेंदों में 38 रन बनाकर टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुँचाया। पंजाब किंग्स के लिए विजयकुमार वैशाक ने तीन और युजवेंद्र चहल ने दो विकेट झटके।

प्रभसिमरन-कोनोली ने संभाली पारी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की शुरुआत अच्छी नहीं रही और प्रियांश आर्या केवल 7 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद प्रभसिमरन सिंह और कूपर कोनोली ने मिलकर पारी को संभाला और 76 रनों की साझेदारी की। प्रभसिमरन ने 24 गेंदों में 37 रनों की तेज पारी खेली लेकिन राशिद खान ने उन्हें आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। पंजाब का स्कोर एक समय 110 रन पर 2 विकेट था और वे आसानी से जीत की ओर बढ़ रहे थे।

प्रसिद्ध कृष्णा ने पलटा मैच का रुख

हालांकि, प्रसिद्ध कृष्णा के एक स्पेल ने मैच का पासा पलट दिया। पंजाब ने मात्र 8 रनों के भीतर 4 विकेट गंवा दिए और स्कोर 118/6 हो गया। इस संकट के समय में अपना पहला आईपीएल मैच खेल रहे कूपर कोनोली डटे रहे। उन्होंने 44 गेंदों में 72 रनों की नाबाद पारी खेली जिसमें पांच चौके और पांच छक्के शामिल थे। अंत में मार्को जैन्सन के आउट होने के बावजूद कोनोली ने धैर्य बनाए रखा और आखिरी ओवर की पहली गेंद पर चौका मारकर पंजाब को जीत दिलाई।

गेंदबाजों ने गुजरात को 162 पर रोका

इससे पहले गुजरात की पारी के दौरान शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने अच्छी शुरुआत की थी लेकिन जैन्सन ने सुदर्शन को आउट कर पहली सफलता दिलाई। चहल ने एक बार फिर गिल को अपना शिकार बनाया, जबकि वैशाक ने मध्यक्रम के बल्लेबाजों को टिकने नहीं दिया। गुजरात की टीम अंतिम ओवरों में तेजी से रन नहीं बना सकी और 162 रनों तक ही सीमित रह गई। पंजाब की इस जीत के हीरो कूपर कोनोली रहे। उनको बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए काफी सराहाना मिली।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/decisive-days-ahead-in-potential-iran-conflict-pete-hegseth/153416

ईरान के साथ युद्ध में आने वाले दिन होंगे निर्णायक: पीट हेगसेथ

Related to this topic: