दिलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन के लिए डेब्यू कर रहे वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 8 रन पर आउट हुए, जबकि कप्तान ईशान किशन भी 4 रन ही बना सके।
Duleep Trophy: Vaibhav Suryavanshi and Ishan Kishan Make Poor Start for East Zone |
बेंगलुरु (कर्नाटक)। रविवार को दिलीप ट्रॉफी में ईस्ट ज़ोन के पहले मैच में युवा टैलेंट और भारतीय ओपनर वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। नॉर्थ ईस्ट ज़ोन के खिलाफ़ अपना दिलीप ट्रॉफी डेब्यू करते हुए, ईस्ट ज़ोन के उप-कप्तान सूर्यवंशी सिर्फ़ आठ रन (छह गेंदों में दो चौके) बनाकर आउट हो गए। वहीं, कप्तान किशन भी सिर्फ़ चार रन ही बना पाए।
नॉर्थ ईस्ट ज़ोन का टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला
ईस्ट ज़ोन ने लंच ब्रेक तक 138/5 का स्कोर बनाया, जिसमें सुदीप कुमार घरामी 54 रन पर नाबाद थे। कुमार कुशाग्रा ने भी 65 गेंदों में नौ चौकों की मदद से आक्रामक 55 रन बनाए। नॉर्थ ईस्ट ज़ोन ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। ईस्ट ज़ोन की टीम में किशन, सूर्यवंशी, अभिमन्यु ईश्वरन, कुमार कुशाग्रा, अनुकूल रॉय, शाहबाज़ अहमद, मोहम्मद शमी और मुकेश कुमार जैसे कई बड़े घरेलू/भारतीय स्टार खिलाड़ी शामिल थे।
टीमें:
नॉर्थ ईस्ट ज़ोन (प्लेइंग XI): रोंगसेन जोनाथन (कप्तान), किशन लिंगदोह, आशीष थापा, अर्पित सुभाष भाटेवारा (विकेटकीपर), कांगबम प्रियोजित सिंह, जोसेफ लालथानखुमा, फेरोइजम जोतिन, आकाश चौधरी, इमलीवती लेमटुर, बिश्वोरजीत कोंथौजम, टेची नेरी
ईस्ट ज़ोन (प्लेइंग XI): ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिमन्यु ईश्वरन, कुमार कुशाग्रा, सुदीप कुमार घरामी, विराट सिंह, अनुकूल रॉय, शाहबाज़ अहमद, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, अभिजीत के सरकार। (इनपुटः ANI)
यह भी पढ़ेंः बांग्लादेश के रंगपुर में रिटायर्ड हिंदू शिक्षक समेत परिवार के 4 शव बंद घर में मिले, जांच शुरू