प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

2027 विश्व कप का बदला ICC फॉर्मेट

ICC ने 2027 पुरुष क्रिकेट विश्व कप के लिए बदला फॉर्मेट, अब 14 टीमें और तीन चरणों में होगा टूर्नामेंट

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बुधवार को आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2027 के लिए नए टूर्नामेंट प्रारूप का ऐलान कर दिया।

icc ने 2027 पुरुष क्रिकेट विश्व कप के लिए बदला फॉर्मेट अब 14 टीमें और तीन चरणों में होगा टूर्नामेंट

2027 World Cup Gets New ICC Format |

दुबई: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बुधवार को आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2027 के लिए नए टूर्नामेंट प्रारूप का ऐलान कर दिया। इस विश्व कप की संयुक्त मेजबानी दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया करेंगे। आईसीसी ने टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीमों की संख्या 10 से बढ़ाकर 14 कर दी है। तीन चरणों वाले इस नए प्रारूप का उद्देश्य अधिक प्रतिस्पर्धी मुकाबले कराना, अधिक टीमों को अवसर देना और प्रशंसकों के अनुभव को बेहतर बनाना है।

तीन चरणों में खेला जाएगा विश्व कप

आईसीसी की वेबसाइट के अनुसार, सेमीफाइनल और फाइनल से पहले पूरे टूर्नामेंट को तीन अलग-अलग चरणों में विभाजित किया गया है। टूर्नामेंट की शुरुआत सुपर सीरीज से होगी, जिसमें 14 क्वालीफाई करने वाली टीमों में से तीन सबसे कम रैंकिंग वाली टीमें राउंड-रॉबिन प्रारूप में एक-दूसरे से भिड़ेंगी। इस चरण में शीर्ष पर रहने वाली टीम अगले दौर के लिए क्वालीफाई करेगी।

दूसरा चरण: 12 टीमों के बीच 30 मुकाबले

दूसरे चरण में कुल 12 टीमें 30 मैच खेलेंगी। इन टीमों को छह-छह के दो समूहों में बांटा जाएगा और सभी टीमें अपने-अपने समूह में राउंड-रॉबिन प्रारूप के तहत मुकाबले खेलेंगी। प्रत्येक समूह की शीर्ष तीन टीमें और दोनों समूहों में अगले सर्वश्रेष्ठ स्थान पर रहने वाली एक टीम सुपर-7 चरण में पहुंचेगी।

तीसरा चरण: सुपर-7

सुपर-7 चरण में कुल 21 राउंड-रॉबिन मुकाबले खेले जाएंगे। इस चरण के अंत में अंक तालिका में शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। सेमीफाइनल में सुपर-7 की शीर्ष रैंकिंग वाली टीम चौथे स्थान पर रहने वाली टीम से भिड़ेगी, जबकि दूसरे और तीसरे स्थान की टीमें दूसरे सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगी। दोनों विजेता टीमें फाइनल में विश्व कप ट्रॉफी के लिए मुकाबला करेंगी।

(एएनआई)

यह भी पढ़े: आजम खान के जौहर विश्वविद्यालय पर कार्रवाई, 38 कथित अवैध इमारतों को गिराने का आदेश

Related to this topic: