IND vs AUS 4th T20 Match : भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 48 रन से हराया. ऑस्ट्रेलिया टीम को 119 रन पर ऑलआउट कर दिया. टीम सिर्फ 18.2 ओवर ही खेल पाई...
IND vs AUS 4th T20 Match : भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 48 रन से हराया. ऑस्ट्रेलिया टीम को 119 रन पर ऑलआउट कर दिया. टीम सिर्फ 18.2 ओवर ही खेल पाई. सीरीज में भारतीय टीम ने 2 -1 से बढ़त बना ली है. वाशिंगटन सुंदर ने शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने 3 विकेट झटके. अक्षर पटेल और शिवम दुबे ने दो - दो विकेट लिए. अर्शदीप सिंह जसप्रीत बुमराह ने एक - एक विकेट झटके. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मैच खेला गया. मैच कैरारा बैंक स्टेडियम में खेला गया.
ऑस्ट्रेलिया टीम ने टॉस जीता. पहले गेंदबाजी का फैसला किया. भारतीय टीम ने 168 रन का लक्ष्य दिया है. मैच में भारतीय टीम की तरफ से शुभमन गिन ने 46 रन बनाए. अक्षर पटेल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. उन्होंने 11 गेंद पर 21 रन बनाए. उन्होंने गेंदबाजी में भी कमाल किया. अक्षर पटेल ने गेंदबाजी करते हुए दो विकेट झटके. मैथ्यू शॉर्ट और जोश इंग्लिस को पवेलियन का रास्ता दिखाया.
भारत की टीम
शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह.
ऑस्ट्रेलिया की टीम
मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंगलिस (विकेट कीपर), टिम डेविड, जोश फिलिप, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वार्शुइस, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम जाम्पा.
पहले टी20 की बात करें तो कैनबरा में मैच रद्द हो गया. दूसरे टी20 की बात करें तो मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट से मैच जीत लिया. तीसरे टी20 मैच की बात करें तो होबार्ट में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया. चौथे मैच में भारत ने जीत हासिल कर ली है. बता दें कि पांचवां मुकाबला 8 नवंबर को ब्रिसबेन में खेला जाएगा.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/pm-modi-targeted-rjd-saying-jungle-raj-means-cruelty-bitterness-corruption/96736