प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता रजत पदक

एफआईएच यूथ हॉकी 5एस: भारतीय महिला टीम ने जीता रजत, वर्ल्ड कप के लिए भी किया क्वालीफाई

ओमान के मस्कट में आयोजित एफआईएच यूथ हॉकी 5एस एशियाई चैंपियनशिप के फाइनल में भारतीय महिला हॉकी टीम को चीन के खिलाफ 2-4 से हार का सामना करना पड़ा।

एफआईएच यूथ हॉकी 5एस भारतीय महिला टीम ने जीता रजत वर्ल्ड कप के लिए भी किया क्वालीफाई

India Women Win Silver, Qualify for WC |

मस्कट (ओमान): ओमान के मस्कट में आयोजित एफआईएच यूथ हॉकी 5एस एशियाई चैंपियनशिप के फाइनल में भारतीय महिला हॉकी टीम को चीन के खिलाफ 2-4 से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही भारत ने प्रतियोगिता का समापन रजत पदक के साथ किया। चीन ने मैच के पहले ही मिनट में टोंगटोंग लू के गोल से बढ़त बनाई। इसके बाद केक्सिन तांग ने 5वें मिनट और जियाक्सिन गुओ ने 6वें मिनट में गोल कर स्कोर 3-0 कर दिया। भारत ने दूसरे हाफ में वापसी की कोशिश की और 13वें मिनट में नौशीन नाज ने पहला गोल कर अंतर कम किया।

भारत की वापसी की कोशिश नाकाम

चीन की चेन गे ने 19वें मिनट में चौथा गोल कर टीम को फिर मजबूत बढ़त दिला दी। इसके बाद पुष्पा मांझी ने 20वें मिनट में भारत के लिए दूसरा गोल किया, लेकिन टीम हार टाल नहीं सकी और चीन ने 4-2 से मुकाबला जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल से पहले भारत ने सेमीफाइनल में कजाकिस्तान को 8-1 से करारी शिकस्त देकर शानदार अंदाज में फाइनल में जगह बनाई थी। संदीप कुमारी ने पहला गोल किया, जबकि पुष्पा मांझी ने हैट्रिक जमाई। कप्तान दीया ने दो गोल किए, जबकि श्रुति कुमारी और नौशीन नाज ने भी एक-एक गोल कर भारत की बड़ी जीत में अहम भूमिका निभाई।

हॉकी इंडिया ने किया नकद पुरस्कार का ऐलान

टीम के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए हॉकी इंडिया ने प्रत्येक खिलाड़ी को 1 लाख रुपये और सहायक स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को 50 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की। रजत पदक जीतने के साथ भारतीय महिला टीम ने एफआईएच यूथ हॉकी 5एस विश्व कप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। यह इस युवा टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

(एएनआई)

यह भी पढ़े: 'युवा सब देख रहे हैं': नए शिक्षा मंत्री को CJP की चेतावनी, 5 सूत्री चार्टर लागू करने की मांग

Related to this topic: