प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ग्रैंडमास्टर आर प्रगनानंद ने जीता ये खिताब

ग्रैंडमास्टर आर प्रगनानंद ने जीता ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड और ब्लिट्ज खिताब

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रगनानंद ने ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड और ब्लिट्ज खिताब अपने नाम कर लिया है। उन्होंने अंतिम दौर से पहले जावोखिर सिंदारोव के खिलाफ ड्रॉ खेलकर टूर्नामेंट में 23/35 अंक हासिल

ग्रैंडमास्टर आर प्रगनानंद ने जीता ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड और ब्लिट्ज खिताब

RPraggnanandhaa won Grand Chess Tour St Louis Rapid Blitz title (File Photo) |

न्यूयॉर्क: भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रगनानंद ने शुक्रवार को ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड और ब्लिट्ज खिताब अपने नाम कर लिया। 20 वर्षीय प्रगनानंद ने अंतिम दौर से पहले जावोखिर सिंदारोव के खिलाफ ड्रॉ खेलकर टूर्नामेंट में 23/35 अंक हासिल किए और बाकी सभी खिलाड़ियों से 1.5 अंक आगे रहे।

ChessBase India के आधिकारिक हैंडल पर एक पोस्ट में लिखा गया...

X पर पोस्ट करते हुए ChessBase India के आधिकारिक हैंडल ने लिखा, भारत में अभी सुबह के 2:16 बज रहे हैं। हमें अमेरिका से बहुत बड़ी खबर मिल रही है। आर. प्रगनानंद ने ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड और ब्लिट्ज प्रतियोगिता एक राउंड शेष रहते ही जीत ली है। प्रगनानंद ने अंतिम से पहले वाले राउंड में जावोखिर सिंदारोव के खिलाफ ड्रॉ खेलकर 23/35 अंकों के साथ टूर्नामेंट जीत लिया- जो बाकी सभी खिलाड़ियों से 1.5 अंक आगे है। इस शानदार जीत पर प्रगनानंद और उनकी टीम को बहुत-बहुत बधाई। यह पहला रैपिड और ब्लिट्ज टूर्नामेंट है, जिसे प्रगनानंद ने जीता है।

ओस्लो में आयोजित नॉर्वे शतरंज 2026 का खिताब जीतकर रचा था इतिहास

इससे पहले जून में प्रगनानंद ने ओस्लो में आयोजित नॉर्वे शतरंज 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया था। उन्होंने दसवें और अंतिम दौर में जर्मनी के विंसेंट कीमर को हराया था। इस जीत के साथ ही भारतीय स्टार ने शानदार वापसी करते हुए लगातार चार क्लासिकल मैच जीतकर अपने करियर के सबसे बड़े खिताबों में से एक को अपने नाम किया। 

सम्मानित करते हुए 50 लाख रुपये का दिया था पुरस्कार

इसके बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने सोमवार को भारतीय ग्रैंडमास्टर को सम्मानित किया और तमिलनाडु खेल विकास प्राधिकरण की ओर से उन्हें 50 लाख रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया। यह सम्मान समारोह चेन्नई के मुख्य सचिवालय में आयोजित किया गया, जहां मुख्यमंत्री ने 20 वर्षीय ग्रैंडमास्टर के साथ शतरंज का एक मैच भी खेला। 

(इनपुट: ANI)

ये भी पढे़ं- श्रीलंका टेस्ट से पहले टीम इंडिया को झटका, कप्तान शुभमन गिल की उंगली में लगी चोट
 

Related to this topic: